Latest Updates
-
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
Yumna Zaidi : ‘तेरे बिन’ से लें युमना ज़ैदी के फैशन गेम इंस्पिरेशन, समर एथनिक स्टाइल कॉपी करें
फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस युमना जैदी ने अपने ड्रामा 'तेरे बिन' से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। युमना की एक्टिंग और खूबसूरती के भारत में लाखों दीवाने हैं। इस शो में युमना का लुक काफी स्टनिंग है। युमना इस शो में काफी मासूम सी लड़की और गॉर्जियस लग रही हैं। इस शो ने अपनी मार्मिक स्टोरी और इसके कलाकारों ने भारत के लोगों को भी अपना फैन बना दिया है। वहीं इस शो में युमना का फैशन गेम भी गजब का है। सिंपल, सोबर होने के साथ स्टाइलिश लुक में युमना काफी खूबसूरत लग रही हैं। युमना ने इस शो में जितने भी सूट कैरी किये हैं उनको आप आराम से किसी भी पार्टी या गेट टुगेदर में कैरी कर सकती है, जो गर्मियों के लिहाज से बेस्ट हैं।

तेरे बिन शो में पहनी युमना की साड़ी में लोगों का दिल अटक गया था। जिसमें युमना किसी परी से कम नजर नहीं आ रही थीं। साड़ी काफी कॉम्प्लेक्स कढ़ाई के साथ डिजाइन की गई थी, जो एक ग्लिटरी साड़ी के रूप में सामने नजर आ रही थी, जो युमना के कर्व्स को उभारते हुए उनके फिगर को निखार रही थीं। युमना इस साड़ी में बहुत ही कामुक दिख रही थीं।
युमना जैदी को इसलिए भी दर्शकों का ज्यादा प्यार मिला है क्योंकि वो कभी भी रिवीलिंग कपड़े नहीं पहनती हैं।
युमना अपने इस आउटफिट में सूट के साथ दुपट्टे को मैच करती खूबूसरत एम्ब्रॉयडरी वाली इस बेज ड्रेस को कैरी किये हैं, जिसमें वो कमाल की लग रही हैं।
युमना जैदी आउटफिट में क्रिस्प लग रही हैं । इस सुपर सॉफ्ट ड्रेस को रंगीन कढ़ाई से सजाया गया है।
युमना जैदी ने इस बेहद खूबूसत पोशाक के साथ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लाल सूट में दुपट्टे के साथ एक रंग में युमना गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
युमना जैदी की प्रतिभा, सुंदरता और स्टाइल ने उन्हें दुनिया भर के प्रशंसकों के दिल में एक स्पेशल प्लेस बना लिया है। खास तौर से इंडिया के लोग युमना की खूबसूरती और उनकी एक्टिंग स्किल के कायल हो चुके हैं। वो अपने दर्शकों को मोहित करना जानती हैं। उन्हें अपनी प्रतिभा और करिश्मे से प्रभावित करती है।
Image Courtesy- instagram.com/yumnazaidiofficial



Click it and Unblock the Notifications
