Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Raksha Bandhan Special: युविका चौधरी के 5 डिजाइनर सूट लुक्स, रक्षाबंधन के लिए हैं एकदम परफेक्ट
Raksha Bandhan Special: टीवी और फिल्मों में अपनी मासूम मुस्कान और एलिगेंट पर्सनालिटी से सबका दिल जीतने वाली युविका चौधरी न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि अपने फैशन सेंस में भी लाजवाब हैं। आज युविका का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनके बारे में कुछ बातें ही कर लेते हैं। शादी के 6 साल बाद मां बनी युविका की सुंदरता उम्र के साथ बढ़ रही है। एक्ट्रेस के फैशन सेंस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। खासतौर पर जब बात हो ट्रेडिशनल सूट्स की तो उनका हर लुक बन जाता है फैशन इंस्पिरेशन।
रक्षाबंधन भी करीब है ऐसे में युविका चौधरी के सूट लुक से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं, क्योंकि रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और ट्रेडिशनल त्योहार पर हर लड़की चाहती है कुछ खास और एलिगेंट पहनना चाहती है। ऐसे में युविका के ये 5 डिजाइनर सूट लुक्स आपकी राखी के लिए हो सकते हैं एकदम परफेक्ट चॉइस। तो चलिए, बर्थडे के इस खास मौके पर नजर डालते हैं युविका चौधरी के 5 बेस्ट सूट लुक्स, जो इस रक्षाबंधन आपको बना सकते हैं स्टाइलिश और संस्कारी दोनों ही।

1. पेस्टल पिंक अनारकली सूट
रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत अभिव्यक्ति है। ऐसे में हर बहन खास दिखना चाहती है। आप युविका के इस सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं जो हल्का और फ्लोई पेस्टल अनारकली गोल्डन जरी वर्क सूट है। युविका ने इसे सिंपल ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ कैरी किया है। राखी की पूजा से लेकर फैमिली फोटोशूट तक परफेक्ट लुक है।
2. सनशाइन येलो सूट
युविका का ये येलो सूट दे रहा है सॉफ्ट, समर फ्रेश वाइब्स। इसे आप हल्के झुमकों और जूती के साथ कैरी करें और तैयार हो जाएं सबका ध्यान खींचने के लिए। चलिए फिर जल्दी से मार्केट जाएं और युविका के इस स्टाइल से इंस्पिरेशन ले अपने रक्षाबंधन लुक को खास बनाएं।
3. रेड फ्लावर प्रिंटेड सूट
रक्षाबंधन पर एलिगेंट वाला टच चाहिए तो युविका का यह ब्राइट रेड सूट और फुल नेट दुपट्टा आपके ट्रेडिशनल लुक को देगा स्टाइलिश टर्न देगा। आप इस लुक को रक्षाबंधन के लिए ट्राई कर सकती हैं।
4. बॉटल ग्रीन एम्ब्रॉयडरी सूट
एम्ब्रॉयडरी वर्क और रिच कलर कॉम्बिनेशन के साथ युविका का यह सूट लुक है बिल्कुल फेस्टिव वाइब्स वाला। गोल्डन बाली और गजरा जोड़ भी लगा लें तो लुक और भी रॉयल लगेगा। आप रक्षाबंधन पर युविका का ये लुक कैरी कर सकती हैं।
5. व्हाइट एंड गोल्ड कॉम्बो सूट
सॉफिस्टिकेटेड और एलिगेंट लुक के लिए ये व्हाइट सूट बेस्ट है।
युविका ने इसे मिनिमल मेकअप और स्लीक बन के साथ स्टाइल किया है। आप भी रक्षाबंधन के लिए इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
