Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चारधाम में 10 की माैत, डायबिटीज-ब्लड प्रेशर के मरीज यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए चारधाम की यात्रा करना किसी स्वप्न को पूरा करने जैसा है। इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत अधिक जरूरी है। बता दें कि इस समय गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ है, जिसके कारण ना केवल सभी रास्ते जाम हो चुके हैं। ऐसे में कई लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बीते 4 दिनों में यमुनोत्री-गंगोत्री जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इन सभी लोगों की उम्र 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। इनमें से 4 को डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी।
चारधाम की यात्रा करते हुए या फिर बाहर ट्रेवल करते हुए डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपना अतिरिक्त ख्याल रखने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि डायबिटीज या बीपी की समस्या होने पर भी सुरक्षित तरीके से चारधाम की यात्रा किस तरह करें-

हेल्थकेयर प्रोवाइडर से करें कंसल्ट
अगर आप चारधाम यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो यात्रा शुरू करने से आपको एक बार हेल्थकेयर एक्सपर्ट से कंसल्ट अवश्य करना चाहिए। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी कंडीशन अधिक स्टेबल है और वह बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकते हैं। आप उनकी सलाह के बिना यात्रा ना करें और यदि आवश्यक हो तो दवाओं को एडजस्ट कर सकते हैं।
रखें जरूरी दवाएं
यात्रा करने से पहले आप अपनी डायबिटीज और बीपी की सभी दवाओं व मेडिकल स्क्रिप्ट को अपने साथ रखें। यात्रा के दौरान भी आप यह सुनिश्चित करें कि सभी दवाएं सही समय पर और नियमित रूप से ली जाएं।
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर करते रहें चेक
भले ही आप यात्रा कर रहे हैं, लेकिन आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए जरूरी है कि आप इसे समय-समय पर चेक करते रहें। यात्रा के दौरान संकेतों को ट्रैक करने के लिए एक पोर्टेबल ग्लूकोमीटर और ब्लड प्रेशर मॉनिटर साथ लेकर जाएं।
खानपान का रखें ध्यान
यात्रा के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार बनाए रखें। आपका ब्लड शुगर स्पाइक ना हो, इसलिए आप बार-बार छोटे मील्स लें। इसके अलावा, यात्रा के दौरान मिठाइयों और तले हुए खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बचें।
रहें हाइड्रेटेड
यात्रा के दौरान शरीर के डिहाइड्रेट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रा के दौरान पूरे दिन खूब पानी पिएं। खासकर जब आप चारधाम यात्रा के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाते हैं तो इसका ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।
अपने शरीर की सुनें
यात्रा के दौरान तबियत बिगड़ने का खतरा काफी बढ़ जाता है, इसलिए अपने शरीर की जरूर सुनें। अगर आपको अपनी तबियत बिगड़ने के कोई संकेत या लक्षण दिखाई दें तो तुंरत मेडिकल हेल्प लें। अगर आपको चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ, ब्लड शुगर या ब्लडप्रेशर में असामान्य उतार-चढ़ाव महसूस हो तो कुछ वक्त रुक जाए और आराम करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
