Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी में कुत्तों को रखना है हीटस्ट्रोक से सुरक्षित, डाइट में शामिल करें ये सुपर कुलिंग फूड्स
गर्मी के मौसम में हीटवेव से समस्या सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी होती है। गर्मी के मौसम में हमारी ही तरह पालतू जानवरों को भी हीट स्ट्रोक का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में उनकी डाइट में भी बदलाव करने बहुत जरूरी होता है।
गर्मी के मौसम में कुत्तों की डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना जरूरी है जो पानी से भरपूर होते हैं। ताकि उनके शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सके। तो आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में कुत्ते के लिए हेल्दी फूड्स के बारे में ...

गर्मी में कुत्तों के लिए हेल्दी फूड्स
1. नारियल पानी
गर्मी में इंसानों की तरह जानवरों का भी हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप उनकी डाइट में पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी को शामिल कर सकते हैं। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरा है जो आपके कुत्ते को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है और यहां तक कि उनकी एनर्जी को बढ़ावा दे सकता है।
2. केला
कुत्तों को हेल्दी रखने के लिए आप उन्हें नरम और स्वादिष्ट फल केला खिला सकते हैं। केला फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, बायोटिन और अन्य विटामिन जैसे बी 6 और सी जैसे पोषण से भरपूर खुराक उनकी डाइट में जरूर शामिल करें।
3. तरबूज
तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, जिस कारण ये गर्मी को मात देने के लिए एक फायदेमंद फल है। तरबूज के अंदर से बीज निकाल कर इसे अपने कुत्ते को खिलाएं।
4. बीन्स
विटामिन, मिनरल्स और फाइबर के साथ एक कम कैलोरी वाला फूड है। आपके कुत्तो को ये फूड जरूर पसंद आएगा। बस बीन्स को आप छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें ताजा, जमे हुए, कच्चे या पके बिना मसाले/नमक के साथ खिलाएं।
5. आम
गर्मी में आम जैसा स्वादिष्ट फल खाने से मना कौन कर सकता है। ऐसे में कुत्तों का भी ये फेवरेट फल है। आप आम से बीज निकाल कर अपने कुत्ते को ये खिला सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कुत्तों को आम ज्यादा न खिलाएं।
6. दही
गर्मी में दही कुत्तों के लिए काफी सेहतमंद साबित हो सकता है। लेकिन आपको अपने कुत्ते को दही खिलाने से पहले उसमें मौजूद सामग्री की जांच करनी जरूरी होती है। कुत्तों को कभी भी ऐसा दही नहीं खिलानी चाहिए जिसमें xylitol हो।
7. संतरा
गर्मी में संतरा भी आपके कुत्ते को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। बस आपको इसके बीज और खिलके निकाल कर उसे खाने के लिए दें।
8. खीरे
गर्मी के दौरान कुत्तों के लिए खीरा हाइड्रेशन का एक बड़ा स्रोत है और वे विटामिन के और सी, साथ ही पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण उनकी सेहते के लिए काफी फायदेमंद होता है।
9. कद्दू
यह फाइबर, विटामिन ए और पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत है जो कुत्तों के पाचन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
10. गाजर
गाजर बीटा-कैरोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं जो कुत्तों के शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है और आंखों के स्वास्थ्य के साथ-साथ फाइबर और पोटेशियम के लिए महत्वपूर्ण होता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
