Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अलर्ट! जयपुर में 1 हजार लीटर नकली घी जब्त, असली समझ लोग खा रहे हैं जहर, ऐसे चेक करें
How To Check Purity Of Ghee At Home: अगर आप ब्रांडेड कंपनी का नाम लेबल देख घी खरीद रहे हैं तो जरूरी नहीं कि जो आप खरीद रहे हैं वह एकदम प्योर ही है। हो सकता है कि ब्रांडेड कंपनी नाम पर आप नकली घी खरीद लाए हो। जी हां, जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने बीते मंगलवार को 27 अगस्त को दिल्ली बाईपास स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 1 हजार लीटर नकली घी जब्त किया है।
आश्चर्य की बात यह है कि यह नकली घी ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में बेचा जा रहा है। जिस पर आम जनता असली समझ इस घी को खरीद रही हैं, जो कि सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं। शरीर में ये घी पहुंचकर कई तरह के नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं नकली और घटिया क्वालिटी का घी खाने के नुकसान और पहचानने का तरीका।

शरीर के घातक है यह नकली घी
डॉक्टरों के मुताबिक नकली और मिलावटी घी खाने से हार्ट अटैक और लीवर खराब होने का खतरा रहता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ऐसा घी गर्भपात का खतरा बन सकता है। नकली और मिलावटी घी वनस्पति तेलों से बनाया जाता है। इसमें खुशबू के लिए एसेंस मिलाकर थोड़ी खुशबू मिलाई जाती है ताकि कोई असली और नकली में अंतर पता कर सकें। इस घी में कई तरह के केमिकल भी मिलाए जाते हैं जो कि शरीर के लिए बेहद घातक होते हैं।
नमक से टेस्टिंग
घी असली है या नकली इसके लिए एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच घी डाल लें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा नमक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाकर उसे 20 मिनट तक छोड़ दें। अगर आपको घी के कलर में किसी तरह का रंग में परिवर्तन न नजर आए तो समझ लें घी असली है।
पानी का इस्तेमाल
पानी के जरिए भी आप घी की शुद्धता की टेस्टिंग कर सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच घी डालिए। अगर घी पानी के ऊपर तैरने लगे, तो वह असली है।अगर घी गिलास में नीचे जमने लगे तो इसका मतलब वह घी नकली है।
आयोडीन से पता करें
आधा चम्मच घी एक ट्रांसपेरेंट कांच की शीशी में डालें। इसमें तीन बूंद आयोडीन सलूशन डालें। अगर रंग नहीं बदला तो घी असली है
अगर रंग बदलकर नीला हो गाया तो समझ लें घी नकली है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
