Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सूरत में पतंग उड़ाते हुए करंट लगने से 13 साल के बच्चे की मौत, पतंगबाजी करते समय ना करें ये गलतियां
सूरत के सचिन इलाके के गीता नगर सोसाइटी में मकर संक्रांति से पहले 13 साल के बच्चे को पतंग उड़ाते समय हाई टेंशन लाइन का करंट लग गया। बच्चा सोसाइटी के पास पतंग उड़ा रहा था, जब उसकी डोर हाई टेंशन लाइन में फंस गई।
पतंग छुड़ाने के दौरान वह पोल के करीब गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन अगले दिन उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना हाई टेंशन लाइनों के पास बच्चों को पतंगबाजी करते हुए सावधान रहने की तरफ इशारा करती है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

सड़क और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें
बच्चों को कभी भी बीच सड़क पर पतंग न उड़ाने दें। जहां बिजली के तार और खंभे लगे हों, वहां पतंगबाजी से बचें। पतंग उड़ाने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां लोगों की भीड़ न हो, ताकि डोर फंसने की समस्या से बचा जा सके और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
ऊंचाई पर जाकर पतंगबाजी न करें
बच्चे अक्सर ज्यादा ऊंचाई पर जाकर पतंग उड़ाने का शौक रखते हैं, लेकिन इस दौरान उनका ध्यान केवल पतंग पर रहता है, जिससे वे छत के किनारे तक पहुंच सकते हैं। यह स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए अभिभावकों को बच्चों को ज्यादा ऊंचाई पर पतंग उड़ाने से रोकना चाहिए। बच्चों को छत पर पतंग उड़ाने के लिए भेजते समय किसी बड़े सदस्य को उनके साथ रखना चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रहें और खुशी का यह पल सही तरीके से इंजॉय कर सकें।
चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का मजा लें, लेकिन चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें। यह मांझा बेहद खतरनाक होता है और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। मजबूती के चलते लोग इसे खरीदते हैं, लेकिन इससे बच्चों और दूसरों को भी चोट लग सकती है। चाइनीज मांझे के कारण पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं आम हैं। इसलिए, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सामान्य मांझा खरीदें। इससे सभी सुरक्षित रहेंगे और त्योहार का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सकेगा।
मांझे को न खींचे
यदि मांझा उलझ जाए तो उसे अधिक खींचने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे चोट लग सकती है। पतंगबाजी के बाद बचे हुए मांझे को इधर-उधर न फेंकें।
पक्षियों को नुकसान होने से बचाएं
पतंग के मांझे में फंसकर कई पक्षियों की मौत हो जाती है। इसलिए, जब आपकी पतंग कटे, तो उसके मांझे को इधर-उधर न छोड़ें। इसे समेटकर डस्टबिन में सही तरीके से फेंकें। इससे आप पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और पर्यावरण को भी नुकसान से बचाएंगे। ध्यान रखें, हर किसी की सुरक्षा जरूरी है। पतंग उड़ाते समय पक्षियों का ध्यान रखें, क्योंकि मांझे से उनकी गर्दन या पैर कट सकते हैं, जिससे उनकी मौत हो सकती है। सुनिश्चित करें कि आपकी पतंगबाजी से पक्षियों को कोई नुकसान या परेशानी न हो।
सनग्लासेस पहनें
पतंग उड़ाते समय हमेशा सनग्लासेस पहनें, खासकर संक्रांति पर सुबह या दोपहर में। सूरज की तेज किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और दृष्टि पर बुरा असर डाल सकती हैं। सनग्लासेस आपकी आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे, जिससे आप पतंगबाजी का आनंद ले सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
