Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पत्ता गोभी खाने से 14 साल की बच्ची की मौत. फल-सब्जियों से पेस्टिसाइड साफ करने का तरीका जानें
श्री गंगानगर में एक 14 वर्षीय बच्ची की मौत कच्ची सब्जियों के सेवन से जुड़ी चिंता बढ़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची ने अपने खेत में उगी पत्ता गोभी की पत्तियां खा लीं, जिन पर पेस्टिसाइड का छिड़काव हुआ था।
18 दिसंबर को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना कच्ची सब्जियों को बिना साफ किए खाने की लापरवाही और सेहत पर होने वाले खतरो पर सवाल खड़े करती है और पेस्टिसाइड के सुरक्षित उपयोग पर ध्यान देने की जरूरत बताती है।
पेस्टिसाइड्स के साइड इफेक्ट्स
पेस्टिसाइड्स के संपर्क में आने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इनके सबसे सामान्य दुष्प्रभावों में पाचन संबंधी परेशानियां, जैसे मतली, उल्टी, पेट दर्द और दस्त शामिल हैं। त्वचा और आंखों में जलन, एलर्जी, चकत्ते, लालिमा और खुजली जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। लंबे समय तक इनका उपयोग या संपर्क कैंसर, विशेषकर ल्यूकेमिया और लिम्फोमा, का खतरा बढ़ा सकता है। यह घटना पेस्टिसाइड्स के सुरक्षित उपयोग और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देती है।
हाल ही में पर्यावरण कार्य समूह (EWG) ने "डर्टी डोजेन" की सूची जारी की है, जिसमें उन फलों और सब्जियों को शामिल किया गया है जो कीटनाशक अवशेषों से अत्यधिक दूषित पाई गई हैं। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य जोखिमों की ओर ध्यान आकर्षित करती है और उपभोक्ताओं को सतर्क रहने पर भी जोर देती हैं।
कैंसर होने का रहता है डर
केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं और इनसे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। सब्जियों और फलों को ताजा दिखाने के लिए उपयोग किए जाने वाले केमिकल्स आंत, लिवर, किडनी और यूरिनरी ब्लैडर के कैंसर का कारण बन सकते हैं। इनके दीर्घकालिक संपर्क से न केवल गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है, बल्कि यह शरीर के अन्य अंगों की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। सुरक्षित खाद्य पदार्थों के चयन और सावधानीपूर्वक सफाई से इन खतरों को कम किया जा सकता है।
ऐसे सब्जियों को करें साफ
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, सब्जियों और फलों पर से पेस्टिसाइड्स या केमिकल्स हटाने का एक सरल और प्रभावी तरीका है कि उन्हें पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर कम से कम 15 मिनट तक भिगोया या धोया जाए। एक स्टडी में पाया गया कि यह प्रक्रिया 96% तक पेस्टिसाइड अवशेषों को दूर कर सकती है। यह विधि न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि पेस्टिसाइड्स के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को भी कम करने में सहायक है।
एप्पल साइडर विनेगर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
फल और सब्जियां साफ करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर एक प्राकृतिक उपाय है। 1 बड़े बर्तन पानी में 1 कप विनेगर मिलाएं, फलों-सब्जियों को 10-15 मिनट भिगोएं, फिर साफ पानी से धो लें। यह कीटनाशक, गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। इसका नियमित उपयोग फलों और सब्जियों को सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
पत्तेदार सब्जियों को ऐसे करें साफ

इसके अलावा पालक, पत्ता गोभी और फूलगोभी जैसे पत्तेदार सब्जियों को पकाने से पहले गर्म में उबाले और फिर इसके बाद सब्जी बनाए।



Click it and Unblock the Notifications
