Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्लफ्रेंड ने दी लव बाइट और लड़के की हो गई मौत... कैसे जानलेवा बन जाता है ये प्यार की निशानी देना?
Can Love Bites Cause Death : रोमांटिक रिलेशनशिप में कपल्स कई तरह से अपना प्यार जताने के लिए कई चीजें करते हैं, इनमें से एक है लव बाइट। प्यार की इस निशानी को अक्सर कपन बहुत उतेजित होने या कपल को उतेजित करने के लिए जोश में कर देते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि प्यार-प्यार में यह किया जाने वाला लवबाइट आपको मौत की नींद सुला सकता है।
हाल ही में मैक्सिको से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां गर्लफ्रेंड की लवबाइट की वजह से 17 साल के युवक की जान चली गई। प्रेमिका ने कभी भी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि प्यार के पलो में उसके इस पैशेनेट लवमेकिंग की वजह से उसके प्रेमी की मौत हो जाएगी।
जांच में पता चला हैं कि लव बाइट के वजह से प्रेमी को स्ट्रोक आया और युवक की मौत हो गई। वैसे यह पहला मामला नहीं है जब किसी की लवबाइट से मौत हो गई हो। इससे पहले भी 2011 में एक महिला लवबाइट की वजह से पैरालिसिस हो गई थी। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे लव बाइट जानलेवा साबित हो सकता है।

कैसे जानलेवा बन गया लव बाइट
लव बाइट या हिक्की की उसे कहते हैं जब लवमेकिंग के दौरान एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को ज्यादा प्रेशर के साथ चूमता है या काटता है। इस वजह से वहां लाल या नीले निशान भी पड़ जाते हैं।
लव बाइट की वजह से स्ट्रोक आना बेहद ही दुलर्भ मामला हैं। दरअसल ऐसा होने की वजह यह है कि हमारी गर्दन के दोनों तरफ एक-एक कैरोटीड आर्टरीज होती है जिनके जरिए ब्रेन में खून पहुंचता है। अगर यह चूमना या बाइट करना अगर ज्यादा डीप हो जाए तो इसकी वजह से कैराटीड आर्टरीज डैमेज हो सकती हैं।
हालांकि यह मांसपेशियों के बहुत अंदर होती है, इसलिए इसका डैमेज मुश्किल होता है। कई बार डीप लव बाइट की वजह से ऐसा हो सकता है कि कैरोटीड आर्टरीज अंदर से डैमेज हो जाए जिस कारण इंटरनल ब्लीडिंग हो तो ब्रेन में खून का पहुंचना बंद हो सकता है और इस मामले में युवक के साथ ऐसा ही हुआ होगा कि जिस वजह से उसे स्ट्रोक आ गया होगा। आर्टरीज बंद होने से ब्रेन में ऑक्सीजन की सप्लाई रूक जाती है और जिस वजह से स्ट्रोक आ सकता है।
लवबाइट करते हुए रखें ध्यान
साइंस के मुताबिक कैरोटिड धमनी की भीतरी दीवार में दरार आ जाती है जिससे दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो जाती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह के जोखिम से बचने के लिए अपने प्राइवेट मूवमेंट में भी संयम रखने की जरूरत हैं। किस करते हुए ज्यादा जोर से या दांत चुभाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
