Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
झारखंड में गले में रसगुल्ला अटकने से 17 साल के युवक की हुई मौत, खाते हुए आप न करें ये लापरवाही
हम जब भी घर में लेटकर कुछ खाते हैं, तो घर के बड़े-बूढ़े अक्सर हमें इस आदत की वजह से टोकते हैं। दरअसल ऐसा वो इसलिए करते हैं क्योंकि लेटकर खाने से गले में कुछ फंसने की आशंका रहती है, जिसकी वजह से जान भी जा सकती हैं। झारखंड से ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है।
यहां रसगुल्ला खाने से 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई। दरअसल युवक लेटकर मोबाइल चलाते हुए रसगुल्ला खा रहा था। लेटकर खाते-खाते रसगुल्ला उसके गले में अचानक से अटक गया। रसगुल्ले के अटकने के बाद उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी, फिर धीरे-धीरे दम घुटने लगा। परेशानी ज्यादा बढ़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। लेटकर खाने से कई प्रॉब्लम हो सकती हैं, आइए जानते हैं ऐसे खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?

फूड पाइप पर अटक सकता है खाना
लेटकर खाने से डायजेशन से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। खाना ठीक तरह से नहीं पचता है। जिससे पेट दर्द, गैस हो सकती है। लेटकर खाने से खाना आपके फूड पाइप में अटक सकता है। कई बार छोटा सा बीज ही हलक में अटक जाता है जिससे काफी तकलीफ होती है। इसलिये ऐसी आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें।
बिस्तर में लेटकर खाने
बिस्तर पर लेटकर खाने से वजन बढ़ सकता है। पुराने जमाने में लोग जमीन में बैठकर खाना खाते थे जिसे खाने का सही पॉश्चर माना जाता है। बैठकर खाने से खाना अच्छी तरह पच जाता है। पेट की मसल्स ठीक से काम करती हैं और खाना आसानी से पच जाता है।
स्किन एलर्जी या रैशेज
बिस्तर पर लेटकर खाने से खाना अगर बेड पर गिर जाता है। जिससे बैक्टीरिया, चींटी या अन्य कीड़े आ सकते हैं। इससे बचने के लिये बेड पर खाने की कोई चीज़ न रखें। गंदे बिस्तर से आपको स्किन एलर्जी भी हो सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आपके खाने और सोने की जगह अलग-अलग होनी चाहिए।बिस्तर पर खाना खाने से बेड से बदबू आ सकती हैं। खाने के कण गिरने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। बेड पर खाना खाते हुए अखबार या कपड़ा बिछा लें। वरना स्किन एलर्जी या रैशेज जैसी समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications