Latest Updates
-
50 Anniversary Wishes Tai Tauji: 50 साल के अटूट रिश्ते पर ताई-ताऊजी को दें ये प्यारी शुभकामनाएं -
Coconut Water Vs Lemon Water: नारियल पानी या नींबू पानी, गर्मियों के लिए कौन सी ड्रिंक है ज्यादा बेहतर? -
A Letter Names for Boy: ‘अ' अक्षर से रखें बेटे का प्यारा और अर्थपूर्ण नाम, देखें 100+ नामों की लिस्ट -
पहली बार रख रही हैं Vat Savitri Vrat, न करें ये गलतियां; नोट करें पूजन सामग्री से लेकर व्रत कथा तक सब कुछ -
गुरु प्रदोष व्रत में जरूर पढ़ें ये फलदायी कथा; जानें शाम को पूजा का शुभ मुहूर्त और किस्मत बदलने वाले 3 उपाय -
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी
UP की महिला के पेट में मिला 2 किलो का गुच्छा, क्या है ट्राइको फोटोमेनिया जिसमें बाल खाने की लग जाती हैं लत

यहां 31 वर्षीय महिला लंबे समय से पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत से परेशान थी। कई जगह इलाज करवाने के बाद भी जब बीमारी पकड़ में नहीं आई तो उसे उल्टी और पेट का दर्द ठीक नहीं हुआ। तंग आकर वह एक निजी अस्पताल पहुंची। यहां कलर अल्ट्रासाउंड में उसके पेट में बाल का गुच्छा होने का शक हुआ।
इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर से उसकी जांच करने पर उसके पेट में बाल का बड़ा गुच्छा होने की पुष्टि हुई। फिर सर्जरी कर बालों को महिला के पेट से बाहर निकाला गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला के पेट से करीब दो किलो बाल बरामद हुए हैं। इतनी अधिक मात्रा में बाल पेट में होने से डॉक्टर भी हैरान हो गए।
महिला ने कबूला बाल खाने की बात
इलाज से पहले महिला ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 15 साल की उम्र से बाल खा रही है। घरवालों के मना करने के बाद वह छुपकर बाल खाती थी। उसे बाल खाने की क्रेविंग होती थी। बता दें बरेली के महाराणा प्रताप जिला अस्पताल में महिला का इलाज किया गया है। महिला की सर्जरी करने वाले वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमपी सिंह और डॉ. अंजली सोनी ने बताया कि ट्राइको फोटोमेनिया नाम की बीमारी में अक्सर बाल खाने की इच्छा होती है।
क्या है ट्राइको फोटोमेनिया नामक बीमारी?
ट्राइको फोटोमेनिया में इससे पीडित शख्स को बाल खाना, बाल को मुंह में रखकर चूसना अच्छा लगता है। डॉक्टरों की मानें तो लगातार कई साल ऐसा करने से मरीज को पेट में संक्रमण, दर्द होना और पाचन तंत्र संबंधी अन्य परेशानी होती है। पेट में अधिक मात्रा में बाल होने और इलाज न होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।
डॉक्टर ने काउंसलिंग के बाद पीड़ित युवती को सबाल नहीं खाने की सलाह देकर डिस्चार्ज कर दिया है।
इसके अलावा ट्राइकोटिलोमेनियान नामक हेयर-पुलिंग डिसऑर्डर है, यह एक तरह की मानसिक स्थिति है, जिसमें लोग अपने खुद के बालों को उखाड़ने लगते हैं। जिसका उनके लुक पर भी असर दिखने लगता है।
लक्षण
इस डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति अपने बालों को खींचने के बाद रिलेक्स महसूस करता है। कई बार स्ट्रेस की वजह से भी वो ऐसा करता है। हालांकि अपने इस समस्या के बारे में वो लोग हीन भावना की वजह से किसी से शेयर नहीं करते हैं।
संभावित वजह
मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन
प्यूबर्टी के दौरान हार्मोन के स्तर में परिवर्तन
स्ट्रेस से निपटने का खुद का ईजाद किया तरीका
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications