Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रूखी त्वचा के लिए नमक का स्क्रब
नमक, एक सरल और प्रभावी, घरेलू स्क्रब है। सर्दियों के दिनों में जब त्वचा में रूखापन आने लगता है तो नमक सबसे लाभप्रद होता है। आप घर पर ही नमक में कई अन्य घरेलू सामग्रियों को मिलाकर अच्छा सा स्क्रब पैक बना सकती है। इसे बनाने में ज्यादा खर्चा नहीं आता है और आपको पार्लर जाने की कोफ्त नहीं उठानी पड़ती है।
नमक से बने स्क्रब का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, बस आपकी त्वचा में कहीं कटा या छीला हुआ न हों, वरना जलन हो सकती है। इस तरीके के स्क्रब को लगाने से त्वचा में चमक आती है और ड्राई स्कीन निकल जाती है। नमक के स्क्रब से त्वचा के बंद छिद्र खुल जाते है और स्कीन में ग्लो आ जाता है। आइए जानते है घर पर आप किन सामग्रियों को नमक के साथ मिलाकर अच्छे - अच्छे स्कब्र बना सकती हैं : -

1) हर्बल सी सॉल्ट स्क्रब :
आवश्यक सामग्री -
a)एक मुट्ठी सूखा हर्ब ( कोई भी )
b)2 - 3 चम्मच समुद्री नमक
c)आधा चम्मच जैतून तेल/नारियल तेल
d)4 चम्मच पानी
बनाने की विधि : सूखे हर्ब को मिक्सी जार में ड़ालकर पीस लें और इसका चूरा बना लें। इसमें समुद्री नमक मिलाएं और फिर से पीस लें। अब इसमें पानी मिलाकर फेंट लें। बाद में जैतून का तेल डालकर मिलाएं। एक बार में ही पूरा पेस्ट लगाएं।
2) साधारण सॉल्ट स्क्रब :
आवश्यक सामग्री -
a)पसंदानुसार नमक ( समुद्रीनमक, एप्सॉम नमक, कोशर नमक या टेबल नमक )
b)पसंदानुसार तेल ( जैतून का तेल, नारियल तेल, बादाम तेल, तिल का तेल )
c)इत्र / खुशबु
अपनी पसंद के नमक को लें, वैसे रोज इस्तेमाल किया जाने वाला नमक सबसे अच्छा होता है। इसमें अपनी पसंद के ऑयल को मिला लें। कुछ बूंदे महक/इत्र/खुशबू की मिला लें। इसके बाद इसे घुटनों, कोहनी आदि पर रगड़ लें और इसके बाद नहा लें। इससे त्वचा मुलायम और नमी वाली हो जाएगी।
3) डेड सी सॉल्ट स्क्रब :
आवश्यक सामग्री -
a)4 आउंस नारियल तेल
b)1 आउंस शी बटर
c)3 आउंस पसंदानुसार लिक्विड ऑयल ( बादाम, कास्टोर, जोजोबा, जैतून आदि)
d)1/3 आउंस बीसवैक्स
e)16 आउंस समुद्री नमक
f)1/2 चम्मच आवश्यक तेल
समुद्री नमक और आवश्यक तेल को छोड़कर सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें। इन सभी को पिघलाने के लिए डबल बॉयलर का इस्तेमाल करें। आंच से दूर रखें और बाद में समुद्री नमक और आवश्यक तेल को मिला लें।
4) ओट्समील और सुगंधरा समुद्री नमक स्क्रब
आवश्यक सामग्री :
a)समुद्र नमक (2कप)
b)ओट्समील, ग्राउंड और बिना पका (1/2 कप)
c)ग्रापेसीड ऑयल (1/2 कप)
d)जैतून का तेल (1/2 कप)
e)सुंगधरा ऑयल (5 - 10 बूंदे)
नमक को एक साफ कटोरे में रखें और उसमें तेल डालकर चम्मच से मिला लें। अब इसमें सुंगधरा की कुछ बूंदे मिला लें। इसके बाद इसे एक जार में स्टोर कर लें और जरूरत पड़ने पर शरीर पर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
