Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्भावस्था के दौरान 6 ब्यूटी प्रोडक्ट को न करें इस्तेमाल
एक कहावत है कि अगर महिला स्वस्थ नहीं है तो ''जल्दी गर्भवती होने का असर भ्रूण पर पड़ता है''। दशकों पहले, जब खोजकर्ता नई-नई खोजों में लगे हुए थे, तब उन्होने खोजा कि कुछ प्रोडक्ट और कुछ कैमिकल मां के शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है। कुछ प्रोडक्ट और कैमिकल सबसे ज्यादा मां के पेट पर असर डालते है।
इस बात को आसानी से समझा जा सकता है कि गर्भवती स्त्री के शरीर में कितने सारे परिवर्तन एक साथ होते है, ऐसे में उसके लिए सही कॉस्मेटिक का चुनाव करना बेहद जरूरी है और यह जानना भी आवश्यक है कि उसके लिए क्या सही और क्या गलत है। इस आर्टिकल में पांच ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताया जा रहा है जो गर्भवती महिला के लिए काफी हानिकारक हैं।

1) टैटू : आपको कितने भी टैटू पसंद हों, लेकिन गर्भवती होने के बाद टैटू न बनवाएं, इससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इससे महिला की बॉडी में इन्फेक्शन फैल सकता है और बच्चे को भी संक्रमण लग सकता है। इसलिये गर्भावस्था के दिनों में किसी भी प्रकार का कोई भी रिस्क न लें।
2) टैनिंग प्रक्रियाएं : फूड और ड्रग एडमिशन ने डीएचए (डाईड्रोएक्सासिटोन) कैमिकल को टैनिंग में मंजूरी दे दी है। जब बात गर्भावस्था की हो, तो अपनी गतिविधियों को देखना सबसे महत्वपूर्ण है। धूप से बचना चाहिए, आजकल धूप में अल्ट्रावॉयलट किरणें बहुत ज्यादा होती हैं जिसकी वजह से कैंसर जैसे कई रोग भी हो सकते है। इसलिये शरीर को सूर्य की तीखी रोशनी से बचाएं। स्प्रे और डिओ आदि भी डालने से बचना चाहिये ताकि भ्रूण सुरक्षित रहें।
3) स्कीन को गोरा बनाने वाले प्रोडक्ट : त्वचा को गोरा बनाने वाले प्रोडक्ट में बहुत ज्यादा मात्रा में तेज और तीखे रसायन मिले होते है जिसका सीधा प्रभाव त्वचा पर पड़ता है और उसका असर पेट पर पलने वाले बच्चे पर पड़ता है। गर्भवती महिला को बच्चे को जन्म देने तक इन प्रोडक्ट को नहीं लगाना चाहिये। क्या प्रेग्नेंसी के 8 वें महीने में संभोग करना उचित है?
4) हेयर रिमूवल क्रीम : हेयर रिमूवल क्रीम में थियोग्लाइकोलिक एसिड होता है और यह कैमिकल गर्भावस्था के दिनों में बच्चे और मां के लिए सुरक्षित नहीं होती है। आप इन नुकसान पहुंचाने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें और अपने पार्टनर को बॉडी के अनचाहे बालों को शेव करने को कहें। इससे आप दोनों के बीच की दूरी कम होगी और एक अच्छा वक्त आप साथ बिता पाएंगें।
5) तेज खुशबु वाले प्रोडक्ट : जिन महिलाओं को तेज खुशबु वाले डिओ और परफ्यूम पसंद है वे गर्भावस्था के दिनों में इनसे दूर ही रहें। इनके इस्तेमाल से बच्चे के हारमोन्स में गड़बढ़ हो सकती है और उसे नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए तीखी सुगंध वाले रूम फ्रेशनर, डिओ आदि का इस्तेमाल न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
