Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सनटैन को दूर करने के कुदरती उपाय
सनटैन एक सामान्य समस्या है। खासतौर पर गर्मियों में यह और बढ़ जाती है। लेकिन, सिर्फ गर्मियों में ही सनटेन होता है, ऐसा नहीं है। यहां तक कि बारिश में भी सनटैन होने की आशंका कम नहीं है।
हममें से कई लोग सनटैन को दूर करने के लिए केमिकल युक्त सनस्क्रीन क्रमी और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में मिलने वाले ये लोशन न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि इनसे त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। पुरूषों में झुलसी त्वचा को सही करने के घरेलू उपाय
तो महंगे कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदने के स्थान पर क्यों न घर पर बने कुदरती उपायों का इस्तेमाल किया जाए। जिनसे न केवल आपका सनटेन दूर होगा बल्कि आपकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। हम आपको यकीन दिलाते हैं कि ये टिप्स पूरी तरह से कुदरती हैं और इनसे आपको कोई स्किन प्रॉब्लम नहीं होगी।

नींबू का रस
नींबू का रस, गुलाब जल और खीरे के जूस का मिश्रण चेहरे पर लगाने से चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। नींबू टैन हटाने में मदद करता है और खीरा तथा गुलाब जल कुदरती तौर पर स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं।

ओट्स और बटरमिल्क
ओट्स और बटरमिल्क का मिश्रण तैयार करें और इसे त्वचा की ऊपरी मृत परत हटाने के लिए इस्तेमाल करें।

बेसन और नींबू
बेसन और नींबू के साथ थोड़ा सा दही मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। और इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र पर नियमित रूप से लगाएं। कुछ ही समय में आपको सनटैन से मुक्ति मिल जाएगी।

नारियल पानी
चेहरे, हाथों और सनटैन से प्रभावित क्षेत्रों पर नियमित रूप से नारियल पानी लगाने से सनटैन दूर होता है। इसके साथ ही यह आपकी त्वचा को सेहतमंद, कोमल और मुलायम बनायेगा।

हल्दी और नींबू
हल्दी और नींबू का रस मिलाकर सप्ताह में तीन बार चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा की रंगत हल्की होगी और साथ ही सनटैन भी दूर होगा।

बादाम
बादाम के कुछ दानों को सारी रात पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उन्हें ग्राइंड कर पेस्ट बना लें। इसमें समान मात्रा में मलाई मिला लें। इसे सनटैन से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपकी रंगत निखर जाएगी।

ओटमील और दही
ओटमील और दही में कुछ बूंदें नींबू और टमाटर के रस की मिला लीजिए। इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाइए। आधे से एक घंटे बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लीजिए। आप महसूस करेंगे कि आपकी त्वचा खिली-खिली और चमकदार हो गयी है।

पपीते
पपीते को मैश कर लीजिए। और इसे सनटैन से प्रभावित हिस्से पर लगाइए। पपीता त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है और साथ ही इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं।

मुल्तानी मिट्टी
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से टैनिंग को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
