Latest Updates
-
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
ठंड के समय में ऐसे रखें अपने पेट बर्ड का ख्याल
ठंड के समय पेट बर्ड्स की देख—भाल काफी मुश्किल हो जाती है। पर अगर आप पेट केयर के कुछ टिप्स जानते हैं तो फिर आपके लिए पेट बर्ड्स की देखभाल काफी आसान हो जाएगा। ठंड के दौरान पेट केयर के कई ऐसे टिप्स हैं, जिसका इस्तेमाल आप पिंजरे के पक्षी और गार्डन के पक्षी के लिए कर सकते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिन पर अमल करके आप ठंड के समय में अपने पेट बर्ड्स को सुरक्षित, स्वस्थ और आराम से रख सकते हैं।

घर के अंदर रखें : अगर आपको अपने पेट बर्ड्स से प्यार है तो आप उन्हें कभी भी कड़कड़ाती ठंड में बाहर नहीं रखेंगे। पेट बर्ड्स को भी आपसे कुछ ऐसी ही उम्मीद होती है। पिंजरे वाले पक्षी को भी घर के अंदर रखें और अगर संभव हो तो गार्डन के पक्षी के लिए घर के अंदर कोई अस्थाई व्यवस्था करें।
कमरे के तापमान को बरकरार रखें : अपने पेट बर्ड्स के लिए कमरे का तापमान इतना जरूर रखें कि उन्हें ठंड का एहसास न हो। अगर आप रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आर्द्रता का भी ध्यान रखें। रूखी हवा से पक्षियों के म्यूकस मेम्ब्रेन में रूखापन आ जाता है।
आर्द्रता को भी बरकरार रखें : रूम हीटर के इस्तेमाल से हवा पूरी तरह से रूखी हो जाती है। यह आपके पेट बर्ड्स के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। आपने पेट बर्ड्स को कुछ भांप भी सांस के जरिए अंदर लेने दें। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि जब आप वार्म बाथ ले रहें हों तो पिंजरे को बाथरूम में रख लें।
पीने के पानी को नियमित बदलें : ठंड के समय में आप अपने पेट बर्ड्स को जो पानी पीने के लिए देते हैं, वह बहुत जल्दी ठंडा हो जाता है। इससे पेट बर्ड्स को पानी पीने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि उनके पीने का पानी गर्म हो।
भोजन दें : गार्डन पेट बर्ड्स को पर्याप्त भोजन देना भी बहुत जरूरी है। ठंड के समय में गार्डन बर्ड्स के लिए प्राकृतिक भोजन हासिल कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप उन्हें भोजन दें ताकि उन्हें पर्याप्त कैलोरी मिल सके।
वार्म बाथ : पक्षियों को पानी से खेलना बहुत पसंद होता है। अगर आपके पेट बर्ड्स को नहाना पसंद है तो उन्हें ऐसा करने दें। अपने पेट बर्ड्स को गर्म पानी से नहलाएं। पर उसे तुरंत सुखाना न भूलें। साथ ही नहाने से उनकी आर्द्रता भी बरकरार रहेगी।
अपने कमरे को सुरक्षित रखें : अगर आप पेट बर्ड्स को पिंजरे में नहीं रखते हैं तो कमरे में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। कमरे में लकड़ी, कोल और चारकोल न जलाएं। साथ ही गैस बर्नर से बचें और रूम हीटर को भी पक्षी की पहुंच से दूर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications