Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
गर्मियों में कच्चे आम खाएं और बीमारियों से दूर रहें
कच्चे आम को नमक के साथ खाने से पानी की कमी नहीं होती है, साथ ही यह उच्च तापमान से भी बचाता है। आइए जानते है कच्चे आम के फायदे।
गर्मियां यानि आम का मौसम। आम का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आने लगता है। गर्मी की तपती धूप में आम एकमात्र ऐसा फल है जिसके सेवन से मन तो अच्छा होता ही है साथ ही लू लगने जैसी बीमारियों से भी बचे रहते हैं। पके हुए आम के फायदे तो आपको पता होंगे लेकिन आज हम आपको कच्चे आम के फायदे बताने जा रहें हैं। जिन्हें सुन कर आप दांग रह जाएंगे।
कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा इतनी रहती है जितनी की 35 सेब, 18 केले, नौ नींबू और तीन संतरे में पायी जाती है। आम में इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनसे कई सारी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। कच्चे आम को नमक के साथ खाने से पानी की कमी नहीं होती है, साथ ही यह उच्च तापमान से भी बचाता है।
कच्चे आम को कच्चा ही खाये क्योंकि इसे पकाने से विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे आम खाने के ऐसे नायाब फायदे जिसके बाद आपका मन इसे चखने को जरूर ललचाएगा।

1. वजन कम करे
आमों में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो हमारे शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करता है। साथ ही इसमें चीनी की मात्रा कम पायी जाती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है।

2. एसिडिटी को दूर करें
हमारे अनियमित भोजन की आदतों के कारण पेट में अक्सर एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। आज के दौर में एसीडिटी एक आम समस्या बन गई है। लेकिन इस समस्या का समाधान है कच्चा आम। इससे एसिडिटी को आसानी से दूर किया जा सकता है।

3. लीवर के लिए फायदेमंद
कच्चे आम से लीवर की समस्या में सुधार किया जा सकता है। यह लीवर को ठीक करने का एक प्राकृतिक उपाय है। लीवर में पित्त और एसिड बढ़ने से कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि कच्चा आम आंतों में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है।

4. दांतो का स्वस्थ बनाता है
कच्चा आम न सिर्फ मसूड़ों की समस्या में कारगार उपाय है। बल्कि आपके लिए यह दांतो की सफाई का भी एक सरल तरीका साबित होता है। कच्चे आम से दांत लंबे समय तक मजबूत रहते है। साथ ही इससे सांसों की र्दुगंध की समस्या भी नहीं होती है।

5. प्रतिरक्षा प्रणाली
कच्चा आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही हमे रोग से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है।

6. रक्त विकार को दूर करता है
कच्चे आम में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे रक्त विकार को ठीक किया जा सकता है। कच्चे आम में विटामिन सी होने की वजह से रक्त वाहिनी लचीली होती हैं और नयी रक्त कोशिकाओं का उत्पादन भी होता है।

7. लू से बचाता है
तेज गर्मी के कारण लू लग जाती है। कच्चा आम लू लगने की समस्या से भी निजात दिलाता है। साथ ही गर्मियों में जब त्वचा में लाल रंग के दाने होने लगते है तो कच्चा आम त्वचा की सभी समस्याओं से शरीर को दूर रखता है और शरीर को शीतलता प्रदान करने में सहायक साबित होता है।

8. जठरांत्र संबंधी विकारों को कम करता है
कच्चे आम में पेक्टि पाया जाता है जो जठरांत्र संबंधी विकारों दूर करता है। साथ ही यह दस्त, बवासीर, अपच और कब्ज के लिए भी लाभदायक है।



Click it and Unblock the Notifications
