Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बलिया में पकड़ा गया 21 किलो रंग चढ़ा नकली आलू, दे सकता है खतरनाक बीमारियां, ऐसे पहचानें
How to Identify Fake Potatoes: अभी कुछ दिन पहले बाजार में नकली लहसुन बिकने पर खूब हंगामा हो रहा था। हर जगह इसके ही चर्चें हो रहे थे। अब खबर मिली है कि यूपी के बलिया में खाद्य विभाग नें 21 क्विंटल नकली आलू पकडा है, जिसे असली बताकर बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस नकली आलू को कृत्रिम रंग लगाकर इसे असली जैसा दिखाकर बेचा जा रहा था। ये नकली आलू का पहला मामला नहीं इससे पहले भी देश में अलग-अलग जगह से नकली आलू बिकने के मामले सामने आ चुके हैं।
कई बार आपने सुना भी होगा आलू सा दिखना वाला हेमांगिनी' या 'हेमलिनी' को आलू की सबसे बढिया किस्म चंद्रमुखी के नाम से बेचने के ठगने के मामले सामने आ चुके हैं। हेमांगिनी' या 'हेमलिनी' आलू से नजर आते हैं लेकिन होते बहुत सख्त है इसे बेस्वाद होने के साथ ही पकने में भी बहुत समय लेते हैं।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उपभोक्ताओं को कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए खाद्य पदार्थों की पहचान करने के लिए कुछ तरीके बताए, ताकि वे असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से बच सकें। खासतौर पर आलू की पहचान के लिए निम्नलिखित लक्षण दिए गए हैं:
काले धब्बे या असामान्य रंगत: अगर आलू की त्वचा पर काले धब्बे या अजीब रंग है, तो यह संकेत हो सकता है कि वह कैल्शियम कार्बाइड से पकाया गया है। ऐसे आलू को खरीदने से बचना चाहिए।
हरी रंगत: यदि आलू पर हरी रंगत दिखाई दे रही है, तो यह भी खतरनाक हो सकता है, और इसे नहीं खरीदना चाहिए।
अजीब गंध: यदि आलू से किसी तरह की असामान्य गंध आ रही हो, तो यह भी एक संकेत है कि वह केमिकल से पकाया गया हो सकता है।
इन तरीकों के जरिए आप कैल्शियम कार्बाइड जैसे हानिकारक रसायनों का सेवन करके बच सकते हैं।
इसके अलावा दूसरे और भी तरीके हैं, जिनसे आप नकली आलू का पता लगा सकते हैं।
आकार और बनावट
नकली आलू अक्सर आकार में एक समान होते हैं, जबकि असली आलू विभिन्न आकारों और बनावटों में आते हैं। नकली आलू प्लास्टिक या सिंथेटिक सामग्री से बने हो सकते हैं, इसलिए उनकी बनावट असली आलू के मुकाबले कठोर या प्लास्टिक जैसी हो सकती है।
कटने पर बदलाव
जब आप असली आलू को काटते हैं, तो उसमें से स्टार्च निकलता है और वह तेजी से ऑक्सिडाइज होकर हल्का गुलाबी या भूरा रंग लेने लगता है। नकली आलू में यह गुण नहीं होता और कटने पर भी उसकी सतह में कोई खास बदलाव नहीं होता।
उबालने पर अंतर
असली आलू उबालने पर नरम हो जाते हैं और उनकी बनावट गीली और मुलायम होती है। नकली आलू उबालने पर भी कठोर रह सकते हैं या उनकी बनावट में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
जलने पर गंध
नकली आलू को जलाने पर प्लास्टिक की गंध आएगी, जबकि असली आलू जलने पर खाने की चीजों जैसी गंध देगा।
हो सकते हैं ये नुकसान
FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने जानकारी दी है कि फलों और सब्जियों को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग किया जाता है, जिसे एसिटिलीन गैस या "मसाला" भी कहा जाता है। यह केमिकल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है क्योंकि इसमें आर्सेनिक और फॉस्फोरस जैसे विषैले तत्व होते हैं। लगातार इसके सेवन से इस तरह के गंभीर नुकसान सेहत को झेलने पड सकते हैं, जैसे, उल्टी, डायरिया, खूनी दस्त, सीने और पेट में जलन, अत्यधिक प्यास और कमजोरी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
