Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर तैरने से गई महिला की आंखों की रोशनी, इन्हें पहनते हुए आप न करें ये गलती!
Why You Shouldn't Wear Contacts While Swimming : अमेरिका की 23 की महिला के आंखों की रोशनी इसलिए चली गई क्योंकि वो लेंस लगाकर स्विमिंग करने चली गई थी। दरअसल स्विमिंग के दौरान acanthamoeba keratitis (AK) नाम के अमीबा के संपर्क में आने की वजह से उसकी आंखों में इन्फेक्शन हो गया और इसके कारण महिला के दाहिने आंख की रोशनी चली गई।
अब आपको लग रहा है कि इसका कॉन्टैक्ट लेंस का क्या लेना देना है, तो आपको बता दें कि स्विमिंग के दौरान, खासकर अगर पानी ठीक से क्लोरीन से साफ नहीं किया गया है, तो यह पैरासाइट कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों के लिए खतरा बन सकता है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए आई एक्सपर्ट डॉक्टर रेखा शर्मा ने बताया कि लेंस पहनते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

स्विमिंग के दौरान लैंस क्यों नहीं पहनने चाहिए?
लेंस पानी को सोखते हैं
कॉन्टैक्ट लेंस खासकर सॉफ्ट लेंस, पानी को आसानी से सोख लेते हैं। इस दौरान अगर आंख लेंस पहनकर पानी में जाती है, तो पैरासाइट लेंस की सतह पर चिपक सकता है और आंख में संक्रमण कर सकता है।
लेंस की सफाई और देखभाल में लापरवाही
कॉन्टैक्ट लेंस को ठीक से साफ और डिसइंफेक्ट न करने पर इस पैरासाइट के पनपने का खतरा बढ़ जाता है।
लेंस पहनकर स्विमिंग करने से खतरा बढ़ता है
स्विमिंग पूल, झील या समुद्र के पानी में लेंस पहनकर जाने से यह पैरासाइट आंखों तक पहुंच सकता है। इसलिए स्विमिंग या पानी के अन्य खेलों के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचना चाहिए। इस संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर स्विमिंग, शावर या किसी भी पानी के संपर्क में आने के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस न पहनने की सलाह देते हैं।
इन सिचुएशन में कॉन्टैक्ट लेंस को पहनने से बचे
- स्विमिंग पूल, समुद्र या किसी भी पानी में जाने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस को न पहनें।
- अगर आपकी आंखों में किसी तरह की जलन, सूजन, खुजली, या दर्द हो रहा है तो कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें।
- गलती से भी कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर न सोएं, खासकर सॉफ्ट लेंस के साथ। इससे आंखों की ऑक्सीजन की आपूर्ति में रूकावट आती है और इस वजह से इन्फेक्शन और आंखों में सूजन हो सकती है।
- अगर आंखों की कोई बड़ी समस्या हो, जैसे कि आंखों में गंभीर एलर्जी, ड्राई आई, या कोई अन्य चिकित्सीय स्थिति, तो आपको लेंस पहनने से बचना चाहिए।
- लेंस को पहनने से पहले साफ और डिसइंफेक्ट करें, वरना आंखों में बैक्टीरिया और फंगस हो सकते हैं।
कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हुए इन बातों का रखें ध्यान
- हाथों को अच्छे से धोएं और पूरी तरह से सुखा लें, ताकि लेंस लगाने से पहले आपकी उंगलियों पर कोई गंदगी या बैक्टीरिया न हो।
- हमेशा अपने कॉन्टैक्ट लेंस को डिसइंफेक्टिंग सॉल्यूशन से साफ करें।
- अगर आप किसी टाइम पीरियड वाले लेंस लगा रहे हैं, जैसे 10 या 15 दिन वाले, तो सुनिश्चित करें कि आप उसे निर्धारित समय तक ही उपयोग में लें और उसके बाद बदल दे, वरना आई डैमेज होने का खतरा रहता है।
- लेंस केस को हर 3 महीने में बदलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
