Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Heart Disease : ये 3 लक्षणों को मामूली समझकर न टालें, ये है कमजोर दिल की निशानियां, डॉक्टर ने किए शेयर
Heart Disease Symptoms : हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण जैसे सीने में जकड़न, दर्द और सीने में दबाव महसूस होना इनके बारे में तो हर कोई जानता है। हालांकि सिर्फ ये ही लक्षण दिल की बीमारियां बताने के लिए काफी नहीं है, इन लक्षणों के अलावा भी कई ऐसे लक्षण हैं, जो इस तरफ इशारा करते हैं कि जो आपका दिल यानी हार्ट तब देता है जब वह परेशानी में होता है।
अमेरिका के हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन के अनुसार दिल की बीमारी से जुडे कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं, जिन्हें लोग पहचानने में चूक जाते हैं और जो बाद में एक विकराल समस्या का रुप ले लेती है। इस समस्या को वक्त रहते टालने के लिए हार्ट स्पेशलिस्ट ने 3 ऐसे संकेत बताए हैं, जो बहुत ही सामान्य है लेकिन दिल की बीमारियां के साथ जुडे हुए हैं, इन्हें पहचानकर आप बडा संकट टाल सकते हैं-

सांस फूलना
सांस फूलना हार्ट फेलियर का एक मुख्य और आम लक्षण है, और यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी या हृदय की कार्यक्षमता में कमी के कारण हो सकता है। डॉ. जेरेमी लंदन के अनुसार, यह स्थिति शुरू में शारीरिक गतिविधियों के दौरान होती है, लेकिन जैसे-जैसे यह समस्या बढ़ती है, तब यह लक्षण सामान्य बन जाता है। इसे आप आसानी गौर कर सकते है यहां तक कि आराम करने पर भी आपकी सांस फूलने लगती है, जो इस बात का संकेत है कि आपके दिल के साथ कुछ गडबड जरूर है। ध्यान रखें यह लक्षण हृदय और फेफड़ों दोनों की बीमारियों से जुड़ा हो सकता है, और इसे नज़रअंदाज़ करना खतरनाक साबित हो सकता है।
पैरों और टखनों में सूजन
पैरों और टखनों में सूजन हार्ट फेलियर का एक संकेत है, क्योंकि दिल रक्त को ठीक से पंप नहीं कर पाता और द्रव शरीर में जमा होने लगता है। परिणामस्वरूप ऊतकों में तरल पदार्थ जमा होने लगत है, जिससे पैरों और कभी-कभी पेट में भी सूजन नजर आने लगती है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपके पैरों में अचानक से बिना किसी वजह सूजन आती है। साथ ही सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, बेहोशी, चक्कर आना या खांसी के साथ खून आना जैसे लक्षण दिखे तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलने की जरूरत है।
खांसी होना
डॉ. जेरेमी लंदन के अनुसार खांसी होना भी हार्ट फेलियर से संबंधित एक लक्षण है। जिसक कार्डियक खांसी भी कहते है। यह खांसी तब होती है जब फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है और हृदय की स्थिति बिगड़ने लगती है। इसलिए जब आप खांसते हुए अगर कुछ चीज नोटिस करते है जैसे खांसी गीली होती है, जिसमें बलगम आता है। खांसी के साथ खून के धब्बे दिखाई दे सकते हैं, जो फेफड़ों में तरल जमा होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको रात में अधिक खांसी आती है या लेटते ही यह खांसी बढ़ जाती है, तो आपको चिकित्सा सलाह लेनी की जरुरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
