Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
छत्तीसगढ़ में बर्फ समझकर 3 साल के बच्चे ने खाई ड्राई आइस हुई मौत, जानें इसके नुकसान
Dry Ice Side effects : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक वेडिंग फंक्शन में बर्फ समझकर ड्राई आइस खाने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शादी में दूल्हे-दुल्हन की एंट्री को स्पेशल इफेक्ट देने के लिए इवेंट टीम ने खुले में ड्राई आइस फेंक दी थी। जिसे बर्फ समझ कई बच्चों ने इसे निगल लिया, जिससे उनकी भी तबीयत बिगड़ गई है। लेकिन इनमें से एक 3 साल की बच्चे की मौत हो गई।
दो महीनें पहले भी माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राय आइस खाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद पहली बार ड्राई आइस चर्चा में आया था। आइए जानते हैं ये क्या होता हैं और सेहत के लिए कितना खतरनाक है?

ड्राई आइस क्या हैं?
ड्राई आइस यानी सूखी बर्फ, यह कार्बन डाई ऑक्साइड का एक ठोस रूप होता है। यह काफी ठंडी होती है। इसका तापमान आमतौर पर 80 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इस बर्फ से धुआं निकलता है और यह सामान्य बर्फ की तरह गीला नहीं होता है और न पिघलता है। इसे छूने से मना किया जाता है। ड्राई आइस ज्यादा तापमान में आते ही धुआं बनकर उड़ जाती है।
ड्राई आइस का क्या होता है इस्तेमाल
ड्राई आइस का इस्तेमाल कूलिंग एजेंट के रुप में किया जाता है। धीरे-धीरे इसकी डिमांड बढ़ने लगी हैं। क्योंकि गर्म जगहों पर कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। जैसे किसी कोल्ड स्टोरेज दवाईयों या आइसक्रीम को जब एक से दूसरी जगह ले जाना होता है तो ऐसे में इन सामान को ड्राय आइस के साथ पैक करके भेजा जाता है, क्योंकि ये आसानी से नहीं पिघलती हैं और इन सामान को ठंडा भी रखती है।
इसके अलावा फिल्मों के शूट में बादल और धुंध का इफेक्ट देने और आजकल शादी-फंक्शन में एंट्री को फिल्मी अंदाज देने के लिए ड्राई आइस का ही इस्तेमाल होता है।
ड्राई आइस खाने के साइडइफेक्ट
ड्राई आइस, कार्बन डाई ऑक्साइड का एक ठोस रूप होता है। गलती से इसका सेवन करने से तबीयत खराब हो सकती है।
- इसे खाने से कई खून की उल्टी और मुंह में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
- इसे खाने से चक्कर और शरीर से ब्लीडिंग आने की समस्या हो सकती है।
- सिरदर्द हो सकता है।
- इसे खाने से जान भी जा सकती है।
- इससे गैस निकलती रहती है और ज्यादा गैस की वजह से इसमें विस्फोट होने का खतरा भी रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications