Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
हैदराबाद में 300 kg नकली चायपत्ती जब्त, इस खतरनाक चीज से की थी मिलावट, इन तरीकों से करें जांच
रोजमर्रा की इस्तेमाल में ली जाने वाली चीजों में मिलावट की खबरे आए दिन सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक और ऐसी खबर सामने आई थी, जहां हैदराबाद में फूड डिपार्टमेंट ने पुलिस के साथ मिलकर 300 किलोग्राम नकली चाय पकड़ी। इस चाय में नारियल के खोल के पाउडर मिलावटी की गई थी। फिर इस घटिया क्वालिटी की चाय पत्ती को मार्केट की कीमत से सस्ते में बेचा जाता था।
नारियल के छिलके का सेवन करना सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता हैं। चलिए जानते हैं कि इससे आपकी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और आप घर पर कैसे चाय में मिलावट के कैसे जांच कर सकते हैं।

नारियल के खोल से बनी नकली चाय के सेवन से होने वाले नुकसान
पाचन संबंधी समस्याएं
नारियल का छिलका पचाने में बहुत कठिन होता है। इसका सेवन करने से पेट में दर्द, अपच, दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एलर्जी और त्वचा की समस्याएं
कुछ लोगों को नारियल के छिलके से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जहरीले केमिकल्स से नुकसान
नकली चाय में जो केमिकल एसेंस मिलाए जाते हैं, वे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये केमिकल्स फेफड़ों और किडनी के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जिससे लिवर या किडनी की समस्याएं हो सकती हैं।
गंभीर स्वास्थ्य जोखिम
इस तरह की मिलावटी चाय का लंबे समय तक सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है, क्योंकि मिलावट में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स में कार्सिनोजेनिक गुण हो सकते हैं।
चाय में मिलावट की जांच कैसे करें?
पानी में चाय की पत्तियां डालें: चाय की पत्तियों को पानी में डालें और उन्हें कुछ देर तक छोड़ दें। अगर पानी का रंग तुरंत बदलने लगे, तो यह चाय मिलावटी हो सकती है। असली चाय पत्तियों का रंग धीरे-धीरे बदलता है।
हाथ से चाय की पत्तियों को मसलें: असली चाय की पत्तियां मसलने पर हाथ में चूरा नहीं छोड़ेगी, जबकि मिलावटी पत्तियां मसलने पर हाथों पर रंग छोड़ सकती हैं या चूरा बन सकती हैं।
पानी में चाय का पाउडर घोलें: अगर चाय के पाउडर को पानी में घोलने पर रंग बदलता है या पानी में तैरता हुआ पाउडर साफ दिखाई देता है, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है।
खुशबू की पहचान करें: असली चाय में प्राकृतिक खुशबू होती है, जबकि मिलावटी चाय में नकली एसेंस की खुशबू आ सकती है जो तेज या असामान्य हो सकती है।
इस तरह के नकली और मिलावटी उत्पादों से बचने के लिए हमेशा ब्रांडेड और विश्वसनीय स्रोतों से ही चाय खरीदें, और किसी भी असामान्य स्वाद या खुशबू पर ध्यान दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications