Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hypertension Myths: कॉफी पीने से ब्लडप्रेशर नॉर्मल हो जाता है, हाइपरटेंशन से जुड़े 6 झूठ और सच्चाई
5 Common Myths about high blood pressure : हाइपरटेंशन लाइफस्टाइल से जुड़ी सबसे कॉमन प्रॉब्लम में से एक मानी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में हर तीसरा व्यक्ति इस बीमारी से ग्रस्त है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इस बीमारी के चलते हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने के चांजेस भी बढ़ जाते हैं।
ब्लड प्रेशर से जुड़े कुछ मिथक लोगों के दिल और दिमाग में गहरी पैठ बना चुके हैं कि कम ब्लड प्रेशर में नमक खाना चाहिए और कॉफी पीना चाहिए, जैसे मिथक को लोग सच मान लेते है, नतीजन लोग गलत बातों पर विश्वास करके अपनी सेहत का नुकसान कर बैठते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़े मिथ और रियलटी के बारे में।

Myth: ब्लड प्रेशर कम होने पर नमक खाना चाहिए है या नहीं?
Fact: यह बात पूरी तरह से गलत है कि ब्लड प्रेशर कम होने पर नमक खाने से वो नार्मल हो जाता है। पहली बात तो ब्लड प्रेशर कम है या ज्यादा ये बात पेशेंट डिसाइड नहीं कर सकता। हो सकता है कि पेशेंट को ब्लड प्रेशर कम लग रहा हो लेकिन ये कम न हो। इसलिए अपने हिसाब से कोई डिसीजन न लें। डॉक्टर से कंसल्ट करें। हां लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है उन्हें नमक खाना चाहिए।
Myth: प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर हाई होना बेहद आम है?
Fact: हाई ब्लड प्रेशर को लेकर कई लोगों में मन में यह भ्रम है कि प्रेग्नेंसी के समय ब्लड प्रेशर हाई होना सामान्य समस्या है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह भ्रूण और मां दोनों के गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में यह कोई परेशानी का कारण नहीं बनता है।
Myth: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है?
Fact: बहुत से लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है और उनका मानना है कि इसका इलाज नहीं किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को स्वस्थ आहार, सही लाइफस्टाइल और दवाओं के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। रोज एक्सरसाइज करने, वजन सही रखने, हेल्दी डाइट, तनाव ना लेने और धूम्रपान छोड़ने से भी हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।
Myth: सिरदर्द मतलब हाई ब्लड प्रेशर रहता है?
Fact: अगर आपका सिरदर्द होता है, तो जरूरी नहीं कि इसका कारण हाई ब्लड प्रेशर हो। सिरदर्द होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको सिरदर्द होता है तो इसका पता लगाना मुश्किल है कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा है या नहीं। लेकिन किसी भी तरह का दर्द होने पर हार्ट रेट जरूर बढ़ जाती है।
Myth: ब्लड प्रेशर कम होने पर कॉफी पीना चाहिए?
Fact: आमतौर पर लोगों को लगता है कि ब्लड प्रेशर कम होने पर कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर सही हो जाता है। कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन सिर्फ कुछ समय के लिए स्थिति को कंट्रोल कर सकता है क्योंकि ये ब्लड प्रेशर का कोई इलाज नहीं है। कैफीन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए और भी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको ज्यादा कैफीन के सेवन से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
