Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
ठंड आते ही बंद होने लगी बच्चें की नाक, इन देसी इलाज से पाएं छुटकारा
सर्दी और जुकाम के कारण नाक बंद होने की समस्या बेहद आम है, खासकर ठंड के मौसम में। नाक बंद होने से सांस लेने में दिक्कत होती है और इससे बेचैनी भी महसूस होती है।
ठंड के मौसम में बच्चों की नाक बंद होने की समस्या काफी आम है, और इसका कारण अक्सर सर्दी, जुकाम या सूखी हवा हो सकती है। यहां कुछ आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो बच्चों को नाक बंद होने से राहत दिलाने में मदद करेंगे।

सलाइन नेसल स्प्रे या ड्रॉप्स
बाजार में मिलने वाला सलाइन नेसल स्प्रे या नाक में डालने की ड्रॉप्स नाक में जमे हुए बलगम को ढीला कर सकती हैं और सांस लेना आसान बना सकती हैं। इसे हर कुछ घंटों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
भाप (स्टीम इनहेलेशन)
बच्चे को भाप दिलाने से उसकी बंद नाक खुल सकती है। एक बर्तन में गर्म पानी लें और बच्चे को हल्की भाप दिलाएं। ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो और बच्चे को सही दूरी से ही भाप दिलाएं।
ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल
सर्दियों में हवा में नमी की कमी होने से नाक सूख जाती है, जिससे बंद नाक की समस्या होती है। कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने से हवा में नमी बनी रहती है और बच्चे की नाक की सूजन कम हो सकती है।
हाइड्रेशन
बच्चों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ, जैसे पानी, सूप, या गर्म पेय देना बहुत जरूरी है। इससे शरीर के अंदरूनी तरल पदार्थ संतुलित रहते हैं और नाक की जकड़न से राहत मिलती है।
गर्म तौलिया का इस्तेमाल
एक तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर हल्का निचोड़ लें और बच्चे की नाक पर रखें। यह गर्माहट नाक के अंदर बलगम को ढीला करने में मदद करती है।
सिर ऊंचा रखना
बच्चे को सोते समय थोड़ा ऊंचे तकिये पर सुलाएं। इससे नाक में जमा बलगम नीचे की ओर नहीं जमेगा और सांस लेना आसान हो जाएगा।
नीलगिरी तेल
नीलगिरी का तेल बंद नाक खोलने में मदद करता है। इसे कमरे में फैलाने के लिए डिफ्यूज़र में डाल सकते हैं या तेल की कुछ बूंदें बच्चे के तकिये के किनारों पर लगा सकते हैं, जिससे उसे सांस लेने में आसानी होगी।
नमक-पानी से गरारे
अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है और गरारे कर सकता है, तो उसे नमक-पानी के गरारे करवाएं। इससे गले और नाक की सफाई होती है। इन उपायों के बावजूद बच्चे की नाक बंद रहती है या उसकी स्थिति गंभीर हो जाती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
