Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे
Raw Garlic Health Benefits: लहसुन में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें मौजूद इंफ्लेमेटरी गुण इंफ्लेमेशन को दूर करते हैं और हमारी पूरी सेहत को दुरुस्त रखते हैं। अब ये तो हम जानते हैं कि लहसुन खाने का टेस्ट बढ़ाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा लहसुन खाने से हम ओवरऑल हेल्दी रहते हैं। एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी बताया कि वो दिन की शुरुआत एक कली कच्चा लहसुन खाकर करती हैं। ऐसे में इस बात की चर्चा बढ़ गई है कि कच्चे लहसुन खाने से क्या फायदे होते हैं। आइए आज के आर्टिकल में हम इसके लाभ जानते हैं।

सोहा अली खान कच्चे लहसुन के साथ करती हैं दिन की शुरुआत
अपने एक पोस्ट में खुद सोहा अली खान ने इस बारे में बताया कि वो दिन की शुरुआत कच्चा लहसुन खाकर करती हैं। एक्ट्रेस ने इसके फायदों के बारे में कैप्शन में लिखा। सोहा के इस ज्ञानवर्धक पोस्ट पर लोगों ने कमेंट भी किए और अपने कई सवाल भी पूछे। ये तो आप जानते ही हैं कि सोहा अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। 47 की उम्र में भी सोहा की फिटनेस और फेस का ग्लो हर किसी के लिए एक मिसाल है। वो अक्सर जिम में पसीना बहाती नजर आती हैं या फिर अपनी डेली हेल्दी लाइफ के बारे में अपने फैंस को बताती हैं।
कच्चा लहसुन खाने के 5 फायदे आप भी जान लें
1. दिल रहता है हेल्दी
कच्चा लहसुन खाने से आपका दिल हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद इंफ्लामेंटरी गुण ब्लड प्रेशर लेवप को नॉर्मल रखते हैं और हार्ट अच्छे से काम करता है। अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो आज से ही डेली लाइफ में एक कली कच्चे लहसुन की शामिल कर लें।

2. इम्यूनिटी होती है मजबूत
जो लोग लहसुन की गंध से दूर भागते हैं वो ये जान लें कि ये हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद गुण रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। आजकल मानसून के मौसम में तो एक कली कच्चा लहसुन आप सभी अपनी डाइट में शामिल कर लें।
3. पाचन रहता है मस्त-मस्त
जिन लोगों को पेट संबंधी परेशानियां हैं उनके लिए भी कच्चा लहसुन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद गुण पेट के एंजाइम्स के लिए गुणकारी हैं। अगर आप रोजाना कच्चा लहसुन खाते हैं तो पेट फूलने की समस्या दूर होती है और गैस की समस्या दूर होती है।
4. वजन होता है कम
जिन लोगों का वजन ज्यादा है उन लोगों के लिए भी कच्चा लहसुन फायदेमंद होता है। बता दें कि लहसुन में मौजूद गुण आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और शरीर के टॉक्सिंस को निकाल फैट लॉस करते हैं।
5. स्किन के लिए भी वरदान
कच्चा लहसुन खाने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और इससे मुंहासों, झाइयों की समस्या दूर होती है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। अगर आप चाहते हैं कि सोहा अली खान की तरह आप पर भी बढ़ती उम्र का असर कम से कम दिखे तो अपनी डेली लाइफ में कच्चा लहसुन जरूर शामिल कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications