Latest Updates
-
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल -
National Mango Day 2026: क्यों है आम फलों का राजा? जानें इसके खाने के 6 जबरदस्त फायदे -
National Flag Adoption Day: तिरंगा कब और कैसे बना राष्ट्रध्वज, किसने किया था डिजाइन? जानें पूरा इतिहास -
World Brain Day 2026: दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय, बुढ़ापे तक रहेंगे एक्टिव -
मानसून में खुजली और फंगल इंफेक्शन से बचना है? अपना लें डॉक्टर मनीषा के बताए 3 आसान आयुर्वेदिक उपाय -
अजवाइन और काला नमक का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानें पीने का सही तरीका -
38 हजार की नौकरी छोड़ खोली चाय की टपरी, अब हर महीने कर रहा लाखों की कमाई, वायरल हो रही शख्स की कहानी -
खाना खाते समय पानी पीना सही है या गलत? जानिए इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है
Fracture Care : हड्डी टूटने पर प्लास्टर करवाने के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ सकता है फ्रैक्चर
Avoid These Mistakes After Fracture: जब भी हमारे शरीर की कोई हड्डी टूटती है यानी फ्रैक्चर होता है तो डॉक्टर उस हड्डी को जोड़ने के लिए वहां प्लास्टर लगा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर प्लास्टर के दौरान आप उस हिस्से का ठीक से ख्याल नहीं रखते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। यहां हम बता रहे हैं कि प्लास्टर लगने के दौरान आप क्या करें और क्या न करें।
अगर आपको जल्दी अपनी टूटी हुई हड्डी को ठीक करना है तो आपको इन बातों का विशेष ख्याल रखना होगा।

कब दिखाएं डॉक्टर को
जिस फ्रैक्चर यानी टूटी हड्डी पर प्लास्टर लगाया जाता है उसे लटकाए नहीं। अंगुलियों का निरंतर व्यायाम करें। प्लास्टर को पानी से बचाकर लगे। अगर फैक्चर के आसपास अंगुलियों में नील जमी हुई दिखाई पड़ती है या सूजन नजर आए तो जल्द से जल्द डॉक्टर को जरुर दिखाएं।
फ्रैक्चर होने पर लापरवाही न बरतें
कुछ सालों तक दूर दराज के इलाकों में फ्रैक्चर होने की स्थिति में डॉक्टर के पास जाने के बजाय नीम-हकीम के पास चलें जाते हैं। हड्डी टूटने पर लापरवाही बरतने पर विकलांगता की समस्या हो सकती हैं। इसलिए किसी अनुभवी डॉक्टर के पास ही जाएं और प्लास्टर उतारने के बाद विशेषज्ञ की सलाह से व्यायाम यानी फिजियोथैरेपी लें।
प्लास्टर के दौरान क्या करें
- प्लास्टर के दौरान हमेशा अपनी उँगलियों और अंगूठो को हिलाते रहें अन्यथा वे सुन्न पड़ जाते हैं।
- शरीर के चोट या प्लास्टर वाले हिस्से को किसी चीज या तकिये की मदद से थोड़ा ऊपर रखें।
- अगर प्लास्टर के दौरान आपकी उंगलियों में दर्द होने लगे या वे सुन्न पड़ जायें और उनमें कालापन आ जायें तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।
- प्लास्टर वाले हिस्से को छोड़कर बाकी शरीर के सभी जोड़ों को हिलाते रहें जिससे वो जाम न हो जाएँ और उनमें ब्लड सर्कुलेशन बना रहे।
- अगर आप फ्रैक्चर के इलाज में कोई घरेलू उपचार आजमाने जा रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें।
प्लास्टर के दौरान कभी न करें ये गलतियां
- कभी भी प्लास्टर वाली जगह को किसी कठोर तल पर न रखें।
- फ्रैक्चर वाले हिस्से को हमेशा पानी से बचा कर रखें। पानी के संपर्क में आने से स्थिति और बिगड़ सकती है।
- प्लास्टर के अन्दर खुजली होने पर किसी नुकीली चीज का प्रयोग न करें।
- प्लास्टर के अन्दर किसी भी तरह की कोई चीज न डालें।
- अक्सर लोग खुद ही समय के बाद प्लास्टर काट लेते हैं जबकि ये गलत तरीका है। कई बार प्लास्टर ज्यादा समय ले सकता है, इसलिए आपको बिना डॉक्टर की मदद के कभी भी खुद से प्लास्टर को नहीं काटना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications