Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
सावधान! पपीता खाने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना वरदान की जगह बन जाएगा जहर
Who Should Not Eat Papaya: पपीता को हम सभी सेहत का खजाना मानते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम शरीर को फिट रखते हैं और पाचन को मजबूत बनाते हैं। तभी तो पपीते को सेहत के लिए वरदान कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पपीता कभी-कभी आपके लिए जहर भी बन सकता है? जी हां! अगर इसे बिना जानकारी के खाया जाए तो सेहत बिगड़ सकती है।
आयुर्वेद और आधुनिक रिसर्च दोनों ही मानते हैं कि कुछ लोगों को पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि वो 5 लोग कौन से हैं जिन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए। चलिए फिर बिना देर किए जानते हैं वो 5 लोग कौन हैं जिन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए और 5 बातें जो पपीता खाने वालों को पता होनी चाहिए।
1. गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक
पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है, जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को खासकर कच्चा पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। हां डॉक्टर की सलाह पर 7 महीने के बाद पपीता खा सकते हैं।

2. लो ब्लड शुगर वाले लोग
जिन लोगों का ब्लड शुगर लो रहता है उन्हें भी पपीता खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है। डायबिटीज रोगियों के लिए ये फायदेमंद हो सकता है, लेकिन जिनका शुगर लेवल पहले से ही कम रहता है, उनके लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।
3. एलर्जी की समस्या वाले लोग
कई लोगों को पपीता या उसके लेटेक्स से एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षणों में खुजली, सूजन, चकत्ते या सांस लेने में दिक्कत शामिल हैं। यदि पहले कभी एलर्जी हुई हो तो पपीते से दूर रहें।
4. सर्जरी से पहले और बाद में
पपीते में मौजूद कुछ तत्व खून जमने की प्रक्रिया (blood clotting) को प्रभावित करते हैं। इसलिए किसी भी सर्जरी से पहले और बाद में डॉक्टर की सलाह के बिना पपीता खाने से बचें।
5. पेट या आंतों में समस्या वाले लोग
जिन लोगों को अल्सर, पेट में जलन या आंतों में सूजन की समस्या है, उनके लिए पपीते का सेवन परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं जिन लोगों को पेट संबंधी परेशानी हो या फिर दस्त लग रहे हों उन्हें भी पपीता नहीं खाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











