Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
इन 5 लोगों के लिए अनार खाना हो सकता है हानिकारक? फायदे के बजाय सेहत हो जाएगी खराब
Who Should Not Eat Pomegranate: हमने बचपन से ही सुना है कि अनार सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। तभी तो इसे सेहत के लिए वरदान समझा जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। यही वजह है कि इसे अक्सर "सुपरफ्रूट" कहा जाता है। अगर कोई बीमार होता है तो उसे अनार खाने की ही सलाह दी जाती है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि अनार खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए अनार फायदेमंद नहीं होता?
जी हां, कुछ लोग अगर अनार का सेवन करें तो उन्हें फायदा मिलने के बजाय नुकसान हो सकता है। खासतौर पर कुछ हेल्थ कंडीशन्स में अनार खाना सेहत को बिगाड़ सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा है कि अनार खाने से पहले अपनी हेल्थ कंडीशन जान लें। आइए जानते हैं किन लोगों को अनार खाने से परहेज करना चाहिए।

1. लो ब्लड प्रेशर के मरीज
अनार ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। लेकिन अगर किसी का बीपी पहले से ही लो रहता है तो उसके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। इससे चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी तक हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है वो अनार खाने से परहेज करें।
2. डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को हर फल सोच-समझकर ही खाना चाहिए। अनार में नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। डायबिटीज मरीज अगर ज्यादा मात्रा में अनार खाते हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आपका शूगर लेवल बहुत ज्यादा हाई नहीं है तो आप कुछ मात्रा में अनार खा सकते हैं लेकिन ज्यादा शुगर लेवल वालों को अनार खाने से परहेज करना चाहिए।
3. एलर्जी व खांसी में
जिन लोगों को खांसी हो रही है उन्हें अनार नहीं खाना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है जो खांसी को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को स्किन प्रॉब्लम है उन्हें भी अनार खाने से परहेज करना चाहिए। इसे खाने से खुजली, लाल चकत्ते, सांस लेने में तकलीफ या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4. सर्जरी करवाने वाले मरीज
अगर आप किसी सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं तो अनार से दूरी बनाना जरूरी है। दरअसल, अनार ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को प्रभावित करता है, जिससे ऑपरेशन के दौरान परेशानी हो सकती है। अगर खाना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
5. किडनी रोगी
अनार में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। किडनी मरीजों के लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है, क्योंकि उनकी किडनी पोटैशियम को फिल्टर करने में सक्षम नहीं होती। इससे शरीर में पोटैशियम का लेवल बढ़कर खतरा पैदा कर सकता है। कुछ लोगों का अनार खाने से पेट भी खराब हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications