Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जाड़े में लौट आता है पुराना दर्द, तो खाएं ये 5 तरह के लड्डू, कमर से घुटनों का दर्द हो जाएगा छू मंतर
ठंड आते ही भारतीय घरों में लड्डू बनने लगते हैं, ये लड्डू न सिर्फ न सिर्फ सर्दी में खाने में स्वादिष्ट लगते हैं बल्कि सेहतमंद भी होते हैं। सर्दी में तिल, अलसी, मेथी, गोंद और सौंठ के लड्डू बेहद फायदेमंद होते हैं। ये लड्डू इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ जोड़ों के दर्द और अन्य समस्याओं में राहत देते हैं।
इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और ठंड से बचाते हैं। इन लड्डू को घर पर बनाकर महीनेभर तक स्टोर किया जा सकता है। सर्दियों में नियमित रूप से इनका सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। सर्दियों में गर्म तासीर वाले लड्डू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

आइए जानते हैं कुछ खास लड्डुओं के बारे में:
तिल के लड्डू
तिल, गुड़ और घी से बने ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हैं। इनकी गर्म तासीर ठंड से बचाव करती है। तिल और गुड़ एनर्जी प्रदान करते हैं, लंग्स को डिटॉक्सिफाई करते हैं और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। ये लड्डू तनाव और डिप्रेशन को भी कम करने में मददगार हैं।
गोंद के लड्डू
सर्दी-जुकाम से बचने और जोड़ों के दर्द में राहत के लिए गोंद के लड्डू खाने चाहिए। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को इन्हें खाने की सलाह दी जाती है। गर्म दूध के साथ इनका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है।
मेथी के लड्डू
मेथी, गुड़ और घी से बने ये लड्डू सर्दियों में जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्लू और सर्दी से बचाते हैं। यह किडनी के फंक्शन को सुधारने और शरीर को गर्म रखने में सहायक हैं।
सौंठ के लड्डू
सौंठ के लड्डू इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और सर्दी-खांसी, फ्लू जैसी समस्याओं से बचाते हैं। इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सीजनल बीमारियों को दूर रखते हैं। इन लड्डुओं का नियमित सेवन ठंड में शरीर को गर्म और स्वस्थ रखता है।
अलसी के लड्डू
ठंड में दिल की सेहत और इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए अलसी के लड्डू बेहतरीन हैं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर को गर्म रखता है और बालों, त्वचा और समग्र स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और ठंड में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications