Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
आंवले खाते हुए इसके बीज को कचरा समझ फेंक देते हैं? फायदे जान नहीं करेंगे आप ये गलती
Amla Seeds Benefits in your Diet : आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। कई लोग आंवला को कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। कई लोग ऐसे फल के तौर पर आंवले का सेवन करते हैं। वैसे आपको बता दें कि सिर्फ आंवला ही नहीं बल्कि इसके बीजों में खूब पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो आंवले के बीच को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं तो आपको इन्हें फेंकने से पहले इनके फायदे मालूम होना चाहिए।
आंवला के बीजों में पोटैशियम, कैरोटीन, विटामिन-बी, कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो आपकी स्किन से लेकर बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आइए जानते हैं आंवला के बीजों के फायदे और कैसे आप इसे अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पाचन बेहतर बनाए
आंवले के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं और कब्ज जैसी समस्या को रोकने में कारगर साबित होते हैं। साथ ही इन बीजों में हल्के रेचक गुण भी होते हैं, जो नियमित मल त्याग में सहायता करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
आंवले के बीज में सेहत के साथ ही आपके त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो त्वचा की उम्र बढ़ने और डैमेज का कारण बनते हैं। साथ ही यह त्वचा की बनावट में सुधार करके और फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करने में भी मदद करते हैं।
बालों के लिए गुणकारी
आंवले के बीज बालों के लिए काफी लाभकारी होता हैं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हेयरग्रोथ को बढ़ावा देता है और समय से पहले बाल सफेद होने से रोकते हैं। इतना ही नहीं आंवले के बीज का तेल लगाने से बालों का वॉल्यूम बढ़ता हैं और बाल हेल्दी बने रहते हैं।
कब्ज को करें दूर
जिन लोगों को कब्जी रहती हैं, उन्हें आंवलों का बीजों का सेवन करना चाहिए। कब्ज के मरीज को आंवले के बीज का पाउडर गर्म पानी में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है।
इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाएं
आंवले के बीज में खूब विटामिन सी होता है। जो इनर इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है। इससे मौसमी बीमारी आसपास नहीं फटकती हैं। रोजाना आंवला के बीज का पाउडर शहद के साथ मिलाकर खाने से सूजन कम होती है। चाहे स्किन हो या कोई अंदरुनी समस्या आंवले का बीज इन समस्याओं का खात्मा करती हैं।
दिल को बनाए हेल्दी
आंवले के बीज आपके हार्ट फंक्शनिंग के लिए भी लाभकारी होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से दिल के स्वास्थ्य को सुधार होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व से दिल से जुड़ी विभिन्न बीमारियों को टालता हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications