Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Detox Tips : होली पर जमकर खा लिया ऑयली और मीठा, अब ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स
How to detox your body After Holi : होली का त्योहार आते ही लोग लोगों में खुशी और उमंग भावना छा जाती है। इस त्योहार में घरों में मालपुए से लेकर पकौड़े और नमक पारे तक खाने के लिए बहुत कुछ होता है। वहीं कई आइटम बेहद मीठे और तले भुने होते हैं। इतना बहुत कुछ खा लेना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
कई लोग इस फेस्टिव सीजन में अपच और एसिडिटी की शिकायत भी करते हैं। वहीं ओवरईटिंग की वजह से हाई कॉलेस्ट्रॉल और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको होली के बाद अपने बॉडी को डिटॉक्स करने की जरुरत होती है।

डिटॉक्स ड्रिंक पीएं
नींबू पानी या छाछ जैसी चीजें पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। ये ड्रिंक्स आपके शरीर और आंत को भीतर से क्लीजिंग करती हैं, साथ ही एनर्जी लेवल को बढ़ाती हैं। इसे पीने से शरीर के डिटॉक्स पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। छाछ और नींबू पानी में मौजूद क्लीजिंग तत्व आपके पेट को साफ करता है। इसके अलावा नारियल पानी पीएं। ग्रीन टी पीएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बॉडी में जमा टॉक्सिन्स को निकाल बाहर फेंकेगे।
खाने में हल्का खाएं
होली में ओवरईटिंग के बाद खाने में खिचड़ी और दालिया ही खाएं। इसे पेट के पाचन तंत्र पर ज्यादा भार नहींं पड़ेगा और वो बेहतर तरीके से काम करेगा।
हरी सब्जियां खाएं
डाइट में हरी सब्जियां शामिल करे। फाइबर से भरपूर सब्जी खाने से पाचन तंत्र तो ठीक से काम करेगा ही साथ ही बेवजह भूख आपको परेशान नहीं करेगी।
देर रात खाने से बचे
ओवरईटिंग करने के बाद पेट की हालत को दुरस्त करने के लिए देर रात खाना खाने से बचें। ये आपके पेट के हाजमा को बिगाड़ सकता है। इसलिए शाम को सही समय पर ही डिनर कर लें।
हाइड्रेड रहें
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए बेहद जरुरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ ज्यादा से ज्यादा मात्रा में बाहर निकलेगी।
अच्छी नींद लें
अच्छी नींद लेने से भी आपकी बॉडी डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। अच्छी नींद लेने से शरीर को रेस्ट मिलता है और हार्मोन अच्छी तरह से काम करते हैं। पेट को भी आराम मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
