Latest Updates
-
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
सलमान खान से नागार्जुन तक...‘बिग बॉस’ से कितनी मोटी कमाई करते हैं ये होस्ट्स? फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Bra की भी होती है 'एक्सपाइरी डेट'? एक्सपर्ट से जानें सही ब्रा खरीदने की टिप्स और कब बदलनी चाहिए
अगर आप भी उन में से हैं जो महीनों तक एक जोड़ी ब्रा को घिसकर पहनती हैं और ढ़ीली होने के बावजूद भी उसे जैसे तैसे अडजस्ट करके पहन लेती हैं, तो आपको बता दें कि चंद रुपए बचाने के चक्कर में आप खुद के साथ ही गलत कर रही हैं।
ब्रा की भी एक एक्सपायरी डेट होती है।एक्सपायरी पहनने से ना सिर्फ ब्रेस्ट साइज खराब होता बल्कि इससे सेहत पर भी असर पड़ता है।

हफिंग्टन पोस्ट को luxury lingerie company Journelle की CEO Lyn Lewis ने बताया कि बाकी चीजों की तरह ब्रा की भी एक लाइफ होती है और इसकी भी एक्सपायरी डेट होती है जिस तरह से आप अपने बाकी कपड़ों को खराब होने पर बदल देती हैं, उसी तरह ब्रा को क्यों नहीं? आइए जानते हैं कि एक्सपायरी ब्रा की कैसे पहचान करें।
ऐसे जानें कि आपकी ब्रा हो चुकी है एक्सपायर्ड
1. Lewis ने बताया कि जब आप नई ब्रा की खरीददारी करती हैं तब आपको बैंड को इतना टाइट रखना चाहिए कि अगर आप सबसे लूज वाले हुक में भी इसे लगाते हैं तो ये आपको फिट आए। इसी वजह से समय के बीतने के साथ अगर ब्रा स्ट्रेच हो जाती है तो आप इसे अपने अनुसार टाइट कर सकती हैं।
2. जब आप ब्रा के हुक बंद कर लेती हैं उसके बाद भी इतनी गुंजाइश बचनी चाहिए कि आपकी कम से कम तीन उंगलियां तो इसके बीच आ ही सकें।
3. अगर ब्रा का स्ट्रेप या जिसे बैंड भी कहते हैं अगर आपको खिंचा-खिंचा लगता है तो आपको बिना देर किए ही ब्रा को गुड बाय कह देना चाहिए क्योंकि नई ब्रा लेने का समय आ चुका है।
4. ब्रा के कप में बदलाव दिखने लगे तो इसे जल्द ही बदले।
5. इसके अलावा जब ब्रा की अंडरवायर चुभने लगे तो समझ जाएं कि उसे बदलने का वक्त आ गया है।
कैसे खरीदें सही ब्रा?
एक सर्वे के मुताबिक, 80% भारतीय महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। अगर सही नंबर होने के बावजूद भी ब्रा फिट नहीं हो रही तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ ना कि उसे अडजस्ट करने की कोशिश करें। दरअसल, इसका कारण ब्रा कप हो सकते हैं। सिर्फ ब्रा साइड नहीं बल्कि उसके कप नंबर का ध्यान रखना भी जरूरी है। वहीं, प्रेग्नेंट और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को हमेशा मैटरनिटी ब्रा का चुनाव करना चाहिए।

एक्सपायरी ब्रा पहनने से हो सकती है ये हेल्थ इश्यूज
शोध के अनुसार, गलत व गलत ब्रा पहनने से सिर्फ पीठ या गर्दन दर्द की समस्या हो सकती है। यही नहीं, इसके करण कैंसर का भी खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप भी पुरानी ब्रा पहन रही हैं तो उसे जल्द ही बदल लें।
. कंधे और गर्दन में दर्द होना
. लिम्फ नोड्स ब्लॉक होने की समस्या
. त्वचा संबंधी समस्या या रैशेज
. ब्लड सर्कुलेशन खराब होना
.सांस लेने में परेशानी
. बहुत ज्यादा सिरदर्द
. हार्टबर्न, पाचन संबंधी समस्याएं
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
