Latest Updates
-
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स
Fertility Tips Before Pregnancy: आजकल कई कपल्स करियर और दूसरी जिम्मेदारियों के चलते प्रेग्नेंसी को कुछ समय के लिए टाल देते हैं। लेकिन बाद में कई कपल्स को कंसीव करने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव, प्रदूषण जैसे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल, आपकी उम्र, वजन, खानपान, नींद और रोजमर्रा की आदतें लंबे समय में रिप्रोडक्टिव हेल्थ को प्रभावित कर सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में रिप्रोडक्टिव उम्र के करीब हर 6 में से 1 व्यक्ति को जीवन में किसी न किसी समय इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें महिला, पुरुष या दोनों से जुड़े कारण हो सकते हैं। ऐसे में, अगर आप आने वाले समय में प्रेग्नेंसी प्लान करने की सोच रहे हैं, तो पहले से अपनी सेहत पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है। आज इस लेख में से नोवा IVF फर्टिलिटी, अमृतसर की फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, डॉ. स्मृति आनंद से जानेंगे प्रेग्नेंसी से पहले फर्टिलिटी को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में -

अपनी उम्र और फर्टिलिटी के बारे में समझें
डॉ स्मृति बताती हैं कि महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ फर्टिलिटी धीरे-धीरे कम होती है। इसका एक बड़ा कारण अंडों की संख्या और उनकी क्वालिटी में कमी आना है। 35 साल की उम्र के बाद यह बदलाव ज्यादा स्पष्ट हो सकता है। वहीं, पुरुषों में भी उम्र के साथ फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर महिला को कम उम्र में ही प्रेग्नेंसी प्लान करनी चाहिए। लेकिन अगर आप 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने की सोच रहे हैं, तो डॉक्टर से प्री-कन्सेप्शन कंसल्टेशन जरूर लें.
फर्टिलिटी के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली बहुत जरूरी है. स्वस्थ जीवनशैली शरीर को गर्भधारण के लिए बेहतर स्थिति में रखने में मदद कर सकती है। इसके लिए रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें और खाने में फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, नट्स, हेल्दी फैट और प्रोटीन शामिल करें। बहुत कम या ज्यादा वजन दोनों ही रिप्रोडक्टिव हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं। महिलाओं में वजन से जुड़ी समस्या ओव्यूलेशन पर असर डाल सकती है। वहीं, पुरुषों के लिए भी हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है, क्योंकि ओवरऑल हेल्थ का असर स्पर्म की क्वालिटी पर पड़ सकता है।
स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाएं
अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो स्मोकिंग और शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर दें. तंबाकू का सेवन महिलाओं में फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है और पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी पर भी असर डाल सकता है। इसी तरह ज्यादा शराब पीना भी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए गर्भधारण की तैयारी कर रहे कपल्स को शराब का सेवन करने से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
प्रेग्नेंसी से पहले हेल्थ चेकअप जरूर कराएं
प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले एक बार डॉक्टर से प्री-कन्सेप्शन चेकअप करवाना फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान डॉक्टर आपसे आपके पीरियड्स, पिछली प्रेग्नेंसी, मेडिकल हिस्ट्री, वैक्सीनेशन और चल रही दवाओं के बारे में सवाल कर सकते हैं. अगर आपको डायबिटीज, थायरॉइड, हाई ब्लड प्रेशर या कोई दूसरी बीमारी है, तो प्रेग्नेंसी से पहले उसे कंट्रोल में रखना जरूरी है। कुछ दवाओं को भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार बदलना पड़ सकता है। महिलाओं को प्रेग्नेंसी से पहले फोलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है।
बिजी करियर के बीच सेहत को नजरअंदाज न करें
ऑफिस का तनाव, देर रात तक काम करना, नींद पूरी न होना और समय पर खाना न खाना लंबे समय में आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। तनाव को अकेले इनफर्टिलिटी का सीधा कारण नहीं माना जाता, लेकिन लगातार खराब नींद, अनहेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की कमी से फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है. अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी प्लान कर रही है, तो उसे अपना फर्टाइल विंडो समझना चाहिए। फर्टाइल विंडो आमतौर पर ओव्यूलेशन से पहले के 5 दिनों और ओव्यूलेशन के दिन के आसपास का समय होता है। इस दौरान हर 1-2 दिन में संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है।
फर्टिलिटी सुधारने के लिए परफेक्ट लाइफस्टाइल जरूरी नहीं
डॉ. स्मृति आनंद के मुताबिक, "फर्टिलिटी बेहतर करने के लिए आपको अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं है। हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज, स्मोकिंग से दूरी और समय पर हेल्थ चेकअप जैसे छोटे कदम मददगार हो सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि फर्टिलिटी सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है। गर्भधारण की तैयारी में महिला और पुरुष दोनों को अपनी सेहत और लाइफस्टाइल का ध्यान रखना चाहिए। अगर लंबे समय तक कोशिश के बावजूद गर्भधारण नहीं हो रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर या फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
