Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
हैदराबाद में 575 लीटर मिलावटी घी और 7000 KG अदरक-लहसुन पेस्ट जब्त, जानिए कैसे पहचानें असली और नकली सामान
How to Identify Fake Products : आजकल बाजार में खाद्य पदार्थों में मिलावट एक आम समस्या बन गई है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। दूध, पनीर, घी, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी और मसालों जैसी चीजों में सबसे ज्यादा मिलावट देखी जाती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद के कई इलाकों एलबी नगर, महेश्वरम, मलकाजगिरी और भोंगीरमें चल रहे अवैध और गंदे खाद्य निर्माण केंद्रों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लीटर मिलावटी घी और हजारों किलो नकली अदरक-लहसुन पेस्ट जब्त किया गया।
कई जगहों पर यह भी पाया गया कि फैक्ट्रियां बिना FSSAI लाइसेंस और ट्रेड लाइसेंस के चल रही थीं। छापों के दौरान कई स्थानों से खराब कच्चा माल, प्रतिबंधित सिंथेटिक रंग और बेहद गंदी स्थिति में पाए गए।

ये नकली सामान किए जब्त
एलबी नगर से 575 लीटर मिलावटी घी और 3,946 किलो नकली अदरक-लहसुन पेस्ट,
मलकाजगिरी से 3,037 किलो नकली पेस्ट, इम्युनिटी बूस्टर टैबलेट्स और पाउडर, भोंगीर से 35 किलो मिलावटी पनीर और लगभग 250 किलो नकली स्नैक मिक्सचर इसके अलावा, छापेमारी के दौरान दूध, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिठाइयाँ, बिस्किट, बेकरी आइटम्स, आइसक्रीम और मिनरल वॉटर में भी मिलावट पाई गई।
नकली घी की पहचान कैसे करें?
रंग और बनावट: असली घी का रंग सुनहरा होता है और बनावट क्रीमी होती है। अगर घी का रंग हल्का या फीका है, तो उसमें प्रिज़रवेटिव मिलाए जा सकते हैं।
पैकेजिंग और लेबल: खरीदते समय घी के पैकेट पर लाइसेंस नंबर, निर्माण और समाप्ति तिथि, और FSSAI सर्टिफिकेट जरूर देखें।
खुशबू और स्वाद: शुद्ध घी की खुशबू हल्की सी नट्स जैसी होती है। अगर घी से जली हुई गंध आ रही है, तो उसमें मिलावट हो सकती है।
पाम टेस्ट: जमे हुए घी को हथेली पर डालें, अगर वह तुरंत पिघलने लगे तो वह शुद्ध है। अन्यथा मिलावटी हो सकता है।
पानी टेस्ट: एक गिलास सामान्य पानी में थोड़ा घी डालें, अगर वह ऊपर तैरे तो शुद्ध है, डूबने पर मिलावटी है।
नमक टेस्ट: 2 चम्मच घी में 1 चुटकी हायलूरोनिक एसिड और थोड़ा नमक मिलाएं, अगर रंग लाल हो जाए तो घी मिलावटी है।
आयोडीन टेस्ट: घी में 2 बूंद आयोडीन डालें, अगर रंग बैंगनी हो जाए तो उसमें स्टार्च की मिलावट है।
अदरक-लहसुन पेस्ट की शुद्धता कैसे जांचें?
दिखने में कैसा है: शुद्ध पेस्ट का रंग हल्का आइवरी होना चाहिए। अगर उसमें फफूंदी, काले धब्बे या बदरंग दिखे, तो वह खराब हो चुका है।
बनावट: अच्छा पेस्ट मुलायम और एकसमान होता है। चिपचिपा या पानी-पानी पेस्ट मिलावटी हो सकता है।
गंध: ताजा पेस्ट से अदरक और लहसुन की तेज खुशबू आनी चाहिए। बदबू आना खराब होने का संकेत है।
स्वाद: असली पेस्ट तीखा और ताजा लगेगा, जबकि नकली पेस्ट फीका या कड़वा हो सकता है।
सामग्री पढ़ें: पैकेट पर लिखी सामग्री को ध्यान से पढ़ें। शुद्ध पेस्ट में केवल अदरक और लहसुन होने चाहिए, बिना किसी रसायनिक मिलावट के।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
