Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
हल्की ठंड में हे इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ब्लैक, ये 3 चीजें मिलाने से सर्दी- जुकाम रहेगा दूर
हालांकि अभी भी कई राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है लेकिन इसी के साथ हल्की ठंड ने दस्तक देनी शुरु कर दी हैं। बदलते मौसम में इम्यूनिटी पर ज्यादा असर पड़ता हैं। हल्की ठंड में खानपान का भी खास ख्याल रखना चाहिए।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप काली चाय यानी ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं, इसके लिए आपको चाय में ऐसे मसालों और हर्ब्स को डालना चाहिए, जिनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ पोषक तत्व भी हों। आइए जानते हैं कि इस मौसम में काली चाय इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डालना चाहिए?

इन 3 चीजों को चाय में मिलाएं
ब्लैक टी को फायदेमंद बनाने के लिए इसमें अदरक, दालचीनी और लौंग मिला सकते है। ये तीनों एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने का काम करते हैं।
काली चाय को पीने के फायदे
- ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट्स (जैसे पॉलीफेनॉल्स) होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और बुढ़ापा धीमा करने में मदद करते हैं।
- नियमित रूप से ब्लैक टी पीने से हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाते हैं।
- ब्लैक टी मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाती है और फैट बर्न करने में मदद करती है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिल सकती है।
- कुछ शोधों के अनुसार, ब्लैक टी टाइप 2 डायबिटीज़ के जोखिम को कम कर सकती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
- ब्लैक टी में टैनिन्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं और गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।
- इसमें मौजूद अमीनो एसिड, विशेषकर एल-थीनाइन, तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है और दिमाग को शांत रखता है।
- ब्लैक टी में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करने और सामान्य बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।
- इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स हड्डियों को मजबूत रखने और हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
हालांकि, ब्लैक टी में कैफीन होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से नींद में बाधा आ सकती है या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
