Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Myths Vs Facts: High BP से जुड़ी इन 5 बातों को सच मानने की गलती न करें, असलियत जानें
High blood pressure Myths vs Facts : हाइपरटेंशन लाइफस्टाइल से जुड़ी सबसे कॉमन प्रॉब्लम में से एक मानी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में हर तीसरा व्यक्ति इस बीमारी से ग्रस्त है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इस बीमारी के चलते हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने के चांजेस भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़े मिथक और सच्चाई के बारे में।

Myth: ब्लड प्रेशर कम होने पर नमक खाना चाहिए?
Fact: यह बात पूरी तरह से गलत है कि ब्लड प्रेशर कम होने पर नमक खाने से वो नार्मल हो जाता है। पहली बात तो ब्लड प्रेशर कम है या ज्यादा ये बात पेशेंट डिसाइड नहीं कर सकता। हो सकता है कि पेशेंट को ब्लड प्रेशर कम लग रहा हो लेकिन ये कम न हो। इसलिए अपने हिसाब से कोई डिसीजन न लें। डॉक्टर से कंसल्ट करें। हां लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है उन्हें नमक खाना चाहिए।
Myth: उच्च रक्तचाप को रोकना संभव नहीं है?
Fact: लोगों को लगता है कि हाई ब्लड प्रेशर से अपना बचाव नहीं किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर इसे रोका नहीं जा सकता है। जबकि हाई ब्लड प्रेशर के लिए भले ही अभी तक कोई संभव इलाज नहीं है। लेकिन इसका बचाव और नियंत्रण जरूर किया जा सकता है।
Myth: ब्लड प्रेशर हाई होने पर सिर दर्द होता है?
Fact: सिरदर्द होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको सिरदर्द होता है तो इसका पता लगाना मुश्किल है कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा है या नहीं। लेकिन किसी भी तरह का दर्द होने पर हार्ट रेट जरूर बढ़ जाती है।
Myth: हाई ब्लडप्रेशर आनुवाशिंक होता है?
Fact: ये एक गलत धारणा है कि परिवार में अगर कोई हाई बीपी का मरीज है, तो पीछे की पीढ़ी को भी यह समस्या हो सकती है। हेल्दी लाइफस्टाइल से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
Myth: हाई ब्लडप्रेशर बुजुर्गों की बीमारी है?
Fact: यह एक कॉमन मिथ है कि उच्च रक्त चाप की समस्या व्यक्ति को केवल अधिक उम्र में ही होती है। जबकि ऐसा नहीं है। यह सच है कि ब्लड प्रेशर अधिक उम्र के लोगों में बेहद आम है, लेकिन यह युवाओं को भी अपनी जद में ले सकता है। इसलिए, अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए आप ब्लड प्रेशर की समस्याको आसानी से मैनेज कर सकते हैं। मसलन, नमक का सेवन कम करना, हर दिन एक्सरसाइज करना, स्मोकिंग बंद करना और हेल्दी फूड खाकर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
