Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Myths Vs Facts: कॉफी पीने से उतर जाता है नशा, अल्कोहल से जुड़ी ये 6 बातें जो सच में है झूठ
Misconceptions About Alcohol Drinking : अल्कोहल पीना क्या सेहत के लिए नुकसानदायक होता, अल्कोहल का सेवन क्या अच्छा है या बुरा है, महिलाएं और पुरुष क्या एक ही मात्रा में शराब पी सकते हैं आदि, अल्कोहल को लेकर दिमाग में कई आम सवाल हैं जिनके जवाबों से मिथ पैदा होते हैं।
कई लोग शराब पीने का बहाना ढूंढते हैं और अगर उन्हें रोके तो अक्सर उनके पास कोई ऐसी बात होती है, जो अल्कोहल के पक्ष में होती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शराब कोई अच्छी चीज है। यहां अल्कोहल उनके बारे में सबसे लोकप्रिय मिथकों के बारे में कुछ सच्चाई बताई गई है।

Myth: हैंगओवर उतारने के लिए कॉफी है बेस्ट ऑप्शन
Fact:अक्सर हैंगओवर उतारने के लिए ठंडे पानी में शावर या ब्लैक कॉफी को हम सबसे आसान उपाय मान लेते हैं लेकिन असलियत कुछ और है। कॉफी रक्त से अल्कोहल का असर कम नहीं करती और ठंडे पानी से नहाने पर भी शराब का असर कम नहीं होता बल्कि इंद्रिया सजग हो जाती हैं।
Myth: पुरानी शराब ज्यादा अच्छी होती है?
Fact: माना कि कुछ बेस्ट वाइन सैकड़ों साल पुरानी हैं, लेकिन अधिकतर वाइन एक या दो साल के अंदर-अंदर पीने के लिए तैयार की जाती हैं। इन्हें लंबे समय तक रखने से न तो इनकी गुणवत्ता में इजाफा होगा औ न ही इनके स्वाद में।
Myth:पीने से पहले खाना खा लेने से शराब नहीं चढ़ती।
Fact: शराब स्टमक लाइनिंग के जरिए खून में अवशोषित होने लगती है। भरे पेट यह थोड़ा धीरे-धीरे होगा, लेकिन जैसे ही आपका पेट खाली हो जाएगा, यह प्रॉसेस तेजी पकड़ लेगी। किसी भी सूरत में आप पर शराब का खुमार तो चढ़कर ही रहेगा।

Myth: कभी-कभी पीने से कुछ नहीं होता।
Fact: प्रतिदिन के हिसाब से अल्कोहल की रेकमेंडेड लिमिट औरतों के लिए एक ड्रिंक और पुरुषों के लिए दो ड्रिंक की है। अगर आप वीकडेज पर नहीं पीते और वीकेंड पर बोतलों पर बोतलें खोलते जाते हैं, तो यह आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर डाल सकता है।
Myth: बीयर पीने से नहीं होता हैंगओवर?
Fact: कुछ लोगों का मानना है कि बीयर पीने से कभी भी हैंगओवर नहीं होता है। दरअसल, सारा खेल एल्कॉहल की मात्रा और शराब की किस्म का है। हम कोई भी शराब पीएं, यह हमारी रक्त वाहिकाओं से गुजरकर हमारे खून में मिल जाता है। दिमाग, किडनी, लंग्स और लिवर पर असर डालता है। अल्कोहल के सेवन से शरीर में डिहाईड्रेशन की दिक्कत पैदा होती है। लिवर सारे अल्कोहल को नहीं पचा पाता। इसलिए जब आपकी नींद अगली सुबह खुलती है तो आपको सिरदर्द, थकान, उल्टी जैसी समस्याएं होती है।
Myth: डार्कर अल्कोहल ड्रिंक्स स्वास्थ्यवर्धक होते हैं?
Fact: रेड वाइन और डार्कर बीयर्स जैसे डार्कर अल्कोहल में ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, लेकिन उनमें ज्यादा कॉन्जनेर्स भी होते हैं। कॉन्जनेर्स वे टॉक्सिक तत्व होते हैं जो शराब निर्माण की प्रक्रिया में बनते हैं। साथ ही, डार्कर अल्कोहल में कैलोरी भी ज्यादा होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
