Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Snake Gourd Benefits: सांप जैसी दिखने वाली यह सब्जी, शरीर से सारी गंदगी को चूसकर बाहर निकाल फेंक देगी
प्रकृति ने हमें ऐसे कई कुदरती साग-सब्जियों से नवाजा है कि जो सेहत के खजाने से भरपूर है। जिनका रोजमर्रा में सेवन करने से हमें कोई भी बीमारी नहीं हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी सब्जी चिचिंडा है। यह सब्जी देखने में सांप जैसी नजर आती है और इसे इंग्लिश में स्नेक गार्ड (snake gourd) कहा जाता है।
इस सब्जी के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से निजात मिल सकती है। आज आपको चिचिंडा की सब्जी के पोषक तत्व और जबरदस्त फायदों के बारे में बताएंगे।
चिचिंडा की सब्जी में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर को फिट रखने में मदद मिल सकती है। विटामिन की बात करें तो इसमें विटामिन ए, बी, सी के साथ-साथ मैंगनीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और आयोडीन भी होता है। इस सब्जी में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हमारी हड्डियां और दांत मजबूत हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि चिचिंडा की सब्जी वेजिटेरियन लोगों के लिए वरदान हो सकती है।

पाचन को बनाए बेहतर
पाचन को बेहतर रखने के लिए आप चिचिंडा की सब्जी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। चिचिंडा में सॉल्युबल और इनसॉल्युबल डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जो खाने को पचा कर मल के द्वारा बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज करें कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए चिचिंडा का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इसकी सब्जी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मोटापा-
चिचिंडा की सब्जी में कैलोरी बहुत कम पाई जाती है, साथ ही इसमें फैट की मात्रा भी न के बराबर होती है। इसको डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
डैंड्रफ भगाएं
गर्मियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या एक आम समस्या में से एक है। डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए आप चिचिंडा के पत्तों के रस को बालों पर लगा सकते हैं।
विटामिन सी और जिंक
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए चिचिंडा की सब्जी को रामबाण माना जा सकता है। चिचिंडा में विटामिन सी और जिंक की मात्रा भरपूर होती है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं।

थायरॉइड फंक्शन ठीक से करें काम
इस सब्जी में आयोडीन भी होता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के अलावा थायरॉइड फंक्शन को ठीक करने में मदद मिल सकती है
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
