Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
How to stop tooth pain fast: रातभर दाढ़ दर्द से नहीं आती है नींद, 10 मिनट में छुटकारा दिलाएंगे ये 6 घरेलू उपाय
How to stop tooth pain fast: दांतों का दर्द कई वजह से असमय होने लगता है। और इस दर्द से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि खाते पीते दांतों और मसूड़ों में होने वाली झनझनाहट की वजह से दांतों का दर्द असहनीय लगता है। उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है।
ये दर्द इतना पीड़ादायी होता है कि इसकी वजह से रात को नींद आना भी मुश्किलभरा हो जाता है। दांत का दर्द की वजह से सिर में तेज़ दर्द, मसूड़ों में झनझनाहट और दांत में दर्द। किसी के भी पूरे दिन को बिगाड़ने के लिए यह स्थिति काफी है। हालात ये हो जाते हैं, कि समझ नहीं आता कि क्या किया जाए।
मगर परेशान न हों, क्योंकि घरेलू नुस्खों के बरसों पुराने खजाने में से हम वे उपाय ढूंढ लाए हैं, जो आपको तुरंत दांत के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं।

गुनगुना पानी
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर इससे कुल्ला करने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिलता है। डॉक्टर भी दांत दर्द होने पर आमतौर पर इस उपाय को प्राथमिक उपचार के रूप में सुझाते हैं। इस प्रक्रिया को दिन में 4-5 बार दोहराने से दांतों का दर्द चला जाता है।
लौंग का तेल
लौंग के तेल का इस्तेमाल एक प्राकृतिक उपचार है जो दर्द को कम करता है। इसे सीधे दर्द वाली जगह पर मलें या रुई को भिगोकर दांतों और मसूड़ों पर लगाएं। लौंग का तेल बेंज़ोकेन जितना प्रभावी हो सकता है, जो बिना पर्ची के मिलने वाले दांत दर्द जैल में सुन्न करने वाला घटक है ।
बेकिंग सोडा
दांत के दर्द से राहत पाने में बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है। बस अपने नियमित टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे सीधे दर्द वाले दांत पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही मिनटों में दर्द से राहत मिल सकती है।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला
हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को बराबर मात्रा में मिला कर घोल बना लें और फिर इस मिश्रण से कुल्ला करें। आपको कुछ देर बाद राहत मिलेगी। ध्यान रहे हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी के इस मिश्रण को निगलना नहीं है।
बर्फ से करें सिंकाई
दांतों के दर्द को कम करने के लिए आइस पैक इस्तेमाल करने के लिए बर्फ के कुछ टुकड़े हाथ में लेकर, दांत के उस हिस्से पर तब तक हल्के दबाव के साथ रखें। जब तक कि दर्द वाला हिस्सा सुन्न न हो जाए। शोधकर्ताओं का मानना है कि बर्फ आपके मस्तिष्क तक दर्द के संकेतों को पहुंचने से रोकता है।
पुदीने की चाय
पुदीने की चाय आपके दर्द वाले दांत और इसके आसपास के हिस्सों को राहत पहुंचाता है। पुदीने की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में कुछ पुदीने की पत्तियां डालें और पानी के आधा रह जाने तक उबाल लें। इस चाय को आराम से चुस्कियां लेते हुए पीएं ताकि इसकी गर्माहट से आपके दांत और मसूंड़ों की सेंक होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
