Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
गर्मियों में ज्यादा पाइनएप्पल खाने से बिगड़ सकती है तबीयत, ये है साइडइफेक्ट
गर्मियों में पाइनएप्पल खाना हर किसी को खूब अच्छा लगता है, इस ज्यूसी फ्रूट का फ्लेवर ही कुछ होता है कि बच्चों से लेकर बड़े तक इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। चाहे ज्यूस हो या फ्रूट सलाद या फिर रायता, हम इसका इस्तेमाल हर डिश में करते हैं। पाइनएप्पल में विटामिन C, मैंगनीज और डाइजेस्टिव एंजाइम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा पाइनएप्पल खाने से गंभीर एलर्जी और हेल्थ इश्यूज भी हो सकते हैं। इसलिए टेस्ट के चक्कर में हेल्थ को इग्नोर करने से बचें। आइए जानते हैं पाइनएप्पल ज्यादा खाने से क्या-क्या साइडइफेक्ट हो सकते हैं।

ब्लीडिंग हो सकती है
पाइनएप्पल के जूस और तने में एंजाइम ब्रोमेलैन मौजूद होता है. प्राकृतिक ब्रोमेलैन खतरनाक नहीं होता है। लांकि ये ब्लड को पतला करने वाली दवाओं के साथ लेने पर ब्लीडिंग की संभावना को तेज कर सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को पाइनएप्पल खाने की मनाही होती है।
एलर्जी
अनानास के सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। इसमें मीट टेंडराइजिंग गुण होते हैं। जो कि एलर्जिक रिएक्शन को ट्रिगर कर सकता है।

शुगर बढ़ा सकता है
पाइनएप्पल ग्लूकोज और सुक्रोज से भरपूर होता है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कुछ लोगों में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ सकता है। अधिकांश फलों में शामिल कार्ब्स ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा सकता है। आधे कप अनानास में
कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 15 ग्राम तक होती है।
दांतों को कर सकता है खराब
पाइनएप्प्ल में मौजूद एसिड कंटेट की वजह से मसूड़े और दांतों का इनेमल खराब हो सकता है। इसके अलावा इसकी वजह से बलगम और गले की खराश जैसी समस्या भी हो सकती है।
पेट की समस्या
अनानास के जूस का सेवन करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है. क्योंकि यह पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। यही वजह है कि इस फल का सेवन खाली पेट नहीं किया जाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
