Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गलती से भी न करें ये 7 फूड्स दोबारा गर्म, सेहत के लिए बन सकते हैं जहर
Foods You Should Never Reheat: अक्सर देखा जाता है कि लोग रात के बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करके खा लेते हैं। या फिर ऑफिस जाते है तो लंच टाइम पर खाना गर्म करके खाते हैं। क्या आप भी बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करके खाते हैं? ये आदत भले ही सुविधाजनक लगे, लेकिन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कम ही लोगों को पता होगा कि कई ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें बार-बार गर्म करने से इनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और यह शरीर के लिए जहर जैसा असर करने लगते हैं।
जिन लोगों को ऐसी आदत है वो इसे सुधार लें क्योंकि वो अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आज हम आपको उन 7 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दोबारा गर्म करके खाने की गलती न करें। आइए फिर बिना देर किए इस बारे में जान लेते हैं।
1. चावल (Rice)
सबसे पहले बात कर लेते हैं चावल की जो अक्सर लोग दोबारा गर्म करके खा लेते हैं। कई बार जो फ्राइड राइस बना लेते हैं तो कई बार ओवन में गर्म कर लेते हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि दोबारा गर्म करने पर चावल में बेसिलस सेरेस (Bacillus cereus) नामक बैक्टीरिया सक्रिय हो जाता है, जो फूड पॉइजनिंग और उल्टी-दस्त का कारण बन सकता है।

2. आलू (Potato)
आलू में मौजूद स्टार्च बार-बार गर्म करने पर टूटकर टॉक्सिक कंपाउंड बना सकता है। इससे पाचन समस्या और पेट खराब होने का खतरा बढ़ता है। अगर आप दोबारा से आलू को गर्म करके खाते हैं तो इस आदत को सुधार लें।
3. पालक (Spinach)
पालक में आयरन और नाइट्रेट होता है। इसे दोबारा गर्म करने पर यह नाइट्राइट में बदलकर शरीर के लिए जहरीला असर कर सकता है। कई बार लोग पालक की सब्जी को या पकोड़ों को गर्म करके खा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए हानिकारक है।
4. मशरूम (Mushroom)
जो लोग मशरूम खाने के शौकीन हैं वो ये जान लें कि इसे दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। बता दें कि मशरूम में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। बार-बार गर्म करने पर प्रोटीन की स्ट्रक्चर बदल जाती है और इससे पेट दर्द और गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।
5. अंडा (Eggs)
अंडे को दोबारा गर्म करने पर इसमें मौजूद प्रोटीन टॉक्सिक फॉर्म ले लेता है। इससे पाचन संबंधी समस्या और पोषण की कमी हो सकती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये गलती दोबारा न दोहराएं।
6. चिकन / मीट (Chicken/Meat)
नॉनवेज फूड को दोबारा गर्म करने पर इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर टूटकर कार्सिनोजेनिक यौगिक बना सकते हैं, जिससे कैंसर और फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है।
7. चुकंदर (Beetroot)
चुकंदर में भी नाइट्रेट पाया जाता है, जो दोबारा गर्म करने पर नाइट्राइट में बदलकर खून की ऑक्सीजन कैरी करने की क्षमता को प्रभावित करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
