Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
दांत में अचानक होने लगे दर्द, किचन में रखी ये चीजें करेंगी पेनकिलर का काम
Remedies for Toothache Pain : अचानक से कई बार होता है कि दांत में दर्द की टीस उठ जाती है, जिसके वजह से बहुत तकलीफ होने लगती है दर्द की वजह से कुछ नहीं सूझता। अगर दर्द कम नहीं होता है तो डॉक्टर के पास जाना ही पडता है लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही आप कुछ घरेलू नुस्खे घर पर अपनाकर कुछ समय के लिए राहत पा सकते हैं।
इसके लिए आपको विशेष कुछ नहीं करना है बस किचन में रखी इन चीजों का इस्तेमाल कर फौरन राहत पाना है। आइए जानते हैं कि दांतों में उठे दर्द में कैसे आराम मिल सकता है।

अदरक- दांत दर्द होने पर में कच्ची अदरक चबाएं, तुरंत आराम मिलेगा। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल एंजाइम होते हैं। इसके सेवन से दांत के दर्द और सूजन दोनों में आराम मिलता है।
हींग- चुटकी भर हींग को मौसंबी के रस में मिलाकर दर्द वाले दांत के पास रखें। तुरंत आराम मिलेगा।
काली मिर्च - काली मिर्च पाउडर और नमक को बराबर मात्रा में कुछ पानी की बूंदें डालकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें, इससे दांत दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।
लहसुन- दांत दर्द में लहसुन चबा लें। इसमें प्राकृतिक जीवाणुरोधी तत्व होते हैं। यह दांत दर्द को कम करता है।
नीम की पत्तिया - नीम की पत्तिया दांतों और मसूड़ों के दर्द के लिए नीम की पत्तियां रामबाण इलाज हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। दांत दर्द में नीम की पत्तियों को चबाने से झनझनाहट भी कम होती है।
लौंग- लौंग में यूजीनॉल एसिड पाया जाता है, जो नेचुरल एंटीसेप्टिक है। जिस दांत में दर्द हो वहां लौंग रखकर उसका अर्क चूस लें। लौंग के तेल की 2 बूंदें डालने से भी दांत दर्द से राहत मिलती है।
फिटकरी : दांत में दर्द में फिटकरी के पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर कुछ मिनट तक गरारे करें। इस तरीके से दांत का दर्द गायब हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications