Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Dengue Warning Signs: अगर आपको अचानक से दिखें ये 7 डेंगू के लक्षण, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं
Dengue Warning Signs: लगातार बारिश और बाढ़ के चलते देश के कई राज्यों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के राज्यों में डेंगू का संकट बढ़ गया है। मानसून में डेंगू का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। जिसमें प्लेटलेट्स गिरने से मरीज की जान भी जा सकती है। अगर वक्त रहते हम इसके शुरुआती लक्षण को पहचान लें, तो डेंगू से बचा जा सकता है।
डेंगू का मच्छर काटने के 4 से 7 दिन के भीतर लक्षण दिखने शुरू होते हैं। ये लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते है। हम आपको डेंगू के 7 ऐसे लक्षण बता रहे हैं, जिन्हें पहचानकर आप स्थिति ज्यादा बिगड़ने से बचा सकते हैं।

अचानक से बुखार
बारिश में बुखार आना सामान्य सी बात है। मगर डेंगू होने पर आपको अचानक और बहुत तेजी से बुखार होगा। डेंगू होने पर शरीर में बहुत दर्द होगा और शरीर टूटने की समस्या होगी। थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। साथ ही डेंगू फीवर के दौरान आपको तेज बुखार के साथ ही तेज ठंड भी लगेगी।
सिर दर्द होना
बुखार के दौरान सिर दर्द होना बहुत सामान्य होता है। लेकिन डेंगू के दौरान होनेवाला सिरदर्द सिर में बहुत तेज होता है जैसे कि कोई सिर पर हथोड़े से मार कर रहा हो। यह दर्द सिर से लेकर कानों के पीछे वाले हिस्से तक महसूस किया जा सकता है। यह दर्द इस बात का साफ संकेत है कि आपको डेंगू हो गया है।
लगातार मितली आना
डेंगू के दौरान रोगी को लगातार बुखार, सिरदर्द और आंखों में भारीपन के साथ ही मितली की समस्या होती रहती है। इस कारण कई बार पेट दर्द के साथ ही उल्टियां भी हो सकती हैं।
आंखों के पीछे तेज दर्द होना
बुखार के साथ ही आंखों के पीछे की तरफ तेज दर्द होना भी डेंगू का एक मुख्य लक्षण है। डेंगू के दौरान रोगी को आंखें खोलने में भी दिक्कत होती है। क्योंकि आंखों में लगातार भारीपन, थकान और दर्द होता रहता है।
पेट में दर्द होना
डेंगू के बुखार के बाद बदन दर्द के साथ ही पेट में भी दर्द होता है। जिसकी वजह से कई बार आपको उल्टियां भी हो सकती है।
रैशेज आते है नजर
डेंगू के दौरान शरीर पर रैशेज दिखने लगते हैं। ये रैशेज सपाट (फ्लैट) और लाल रंग के होते हैं। जैसे कि अचानक किसी चीज के हिट करने से बना हुआ निशान होता है।
हल्की ब्लीडिंग होना
डेंगू के कुछ मामलों में स्किन में हल्की ब्लीडिंग हो सकती है। इसके कारण शरीर पर छोटे लाल या बैंगनी धब्बे बनने लगते हैं, जिन्हें पेटीचिया कहा जाता है। हालांकि ये लक्षण बहुत ही दुलर्भ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications