Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
MP में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान लिक्विड नाइट्रोजन गैस ने ली मासूम की जान, कितना खतरनाक है इसका धुआं
How dangerous is liquid nitrogen : आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को खास और यादगार बनाने के लिए अलग-अलग थीम्स और इफेक्ट्स का सहारा लिया जाता है। इन्हीं में से एक ट्रेंड है, लिक्विड नाइट्रोजन से निकले सफेद धुएं के बीच एंट्री करवाना। इससे ऐसा आभास होता है जैसे दूल्हा-दुल्हन बादलों के बीच से बाहर आ रहे हों।
हालांकि, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में इस ट्रेंड ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। आइए जानते हैं पूरा मामला और ये गैस कितनी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

कैसे हुआ हादसा?
6 मई को राजगढ़ के खुजनेर कस्बे में एक शादी समारोह चल रहा था। वरमाला से पहले दूल्हा-दुल्हन की भव्य एंट्री के लिए इवेंट मैनेजर ने एक बर्तन में लिक्विड नाइट्रोजन भरवाया था। इस गैस के हवा के संपर्क में आते ही धुआं निकलता है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है। लेकिन इसी बर्तन में एक सात साल की बच्ची दुर्घटनावश गिर गई और उसकी हालत गंभीर हो गई। उसका शरीर 80 प्रतिशत तक जल गया। उसे तुरंत इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पांच दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बच्ची ने 10 मई को दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद बच्ची के पिता का कहना है कि आयोजन स्थल पर किसी को नहीं बताया गया था कि इस गैस का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है।
क्या है लिक्विड नाइट्रोजन?
नाइट्रोजन एक रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन गैस है जो वायुमंडल में 78 प्रतिशत तक पाई जाती है। सामान्य रूप से यह सुरक्षित होती है, लेकिन जब इसे अत्यधिक ठंडा करके लिक्विड फॉर्म में लाया जाता है तो इसका तापमान -195.8 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इस रूप में यह धुआं या फॉग जैसा असर देता है, जो कई समारोहों में दृश्य प्रभावों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
लिक्विड नाइट्रोजन कितना खतरनाक है?
लिक्विड नाइट्रोजन अगर त्वचा से संपर्क में आ जाए तो फ्रॉस्टबाइट या क्रायोजेनिक बर्न हो सकता है। राजगढ़ की बच्ची इसी वजह से गंभीर रूप से झुलसी। यह गैस हवा से भारी होती है और अगर बंद जगह में फैल जाए तो ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी या मौत तक हो सकती है।
अगर इसका धुआं सांस के जरिए शरीर में चला जाए, तो फेफड़ों की कोशिकाएं जम सकती हैं, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में भारी तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा, इसे गलत तरीके से स्टोर या गर्म किया जाए तो यह तेजी से गैस में बदल सकती है और विस्फोट जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
नोट
लिक्विड नाइट्रोजन जैसे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल केवल विशेषज्ञों की निगरानी में होना चाहिए। ऐसे इवेंट्स में इसकी लापरवाही से जान का खतरा हो सकता है, इसलिए शादी या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में इसका प्रयोग सोच-समझकर और सुरक्षा इंतजामों के साथ ही किया जाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
