Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यूपी के देवरिया में जहरीले खाने से 80 स्टूडेंट्स पड़े बीमार, जानें इस मौसम से कैसे फूड पॉइजनिंग से बचे?
80 School Students hospitalised due to Food Poisoning : उत्तर प्रदेश के देवरिया के मेहरौना गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 80 छात्र फ़ूड पॉइज़निंग के चलते बीमार पड़ने की खबर सामने आई है। इन सभी स्टूडेंट्स को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत थी।
यह घटना बीते रविवार रात बच्चों के खाने के बाद हुई। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स ने दिन के रखे छोले को रात में खा लिया था जिसके बाद एक के बाद एक छात्रों की तबीयत खराब होने लगी। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक छात्रों की हालत स्थिर है और घटना की पूरी जांच हो रही है। आइए जानते हैं इस मौसम में फूड पॉइज़निंग से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं?

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण
खराब खाना खाने के बाद पेट में तेज दर्द, हर आधे घंटे में उल्टी-दस्त, खाना न पचना, सिर में दर्द, ज्यादा थकान और कमजोरी जैसा कुछ भी लगे तो यह फूड पॉइजनिंग के लक्षण हो सकते हैं।
फूड पॉइजनिंग की वजह
फूड पॉइजनिंग एक तरह का इंफेक्शन होता है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस से फैलता है। जब बैक्टीरिया या फंगस से संक्रमित किसी फूड को कोई खाता है तो ये बैक्टीरिया पेट में गुड बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। जिससे पाचन क्रिया बिगड़ जाती है। ज्यादातर बारिश के दिनों में दूषित पानी, एक्सपायरी पैक्ड फूड, या बासी खाना को खाने से हो सकता है।
फूड पॉइजनिंग की वजह बनता हैं फंगस
जानकारी के मुताबिक 32 से 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर बैक्टीरिया और फंगस को पैदा होने लगते हैं। बारिश के दिनों में उमस के वजह से जल्दी खाने में फंगस पनपने लगते हैं और अनदेखी करने पर ये ही फंगस फूड पॉइजनिंग की वजह बनता है।
फूड पॉइजनिंग से बचे?
- भोजन पकाने के 1 से 2 घंटे के भीतर ही खा लें। बचे हुए खाने को फ्रिज या ठंडी जगह पर स्टोर नहीं करने से या इसे खुला छोड़ देने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।
- बारिश के दिनों में खुली जगह में स्ट्रीट फूड रखे रहने की वजह से साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया होता है। जो हमें अस्पताल पहुंचा सकते हैं।
- कच्ची सब्जियों, मांस, अंडे में पहले से ही बारिश के दिनों में अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा बैक्टीरिया और परजीवी पनपने लगते है इसलिए इन्हें अच्छी तरह पकाए या खाने से अवॉइड करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
