Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Heatwave Alert: अगले 5 दिनों तक इन शहरों में चलेगी भीषण लू, 44°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी
Heatwave Alert: गर्मी बढ़ने के साथ तेज धूप और लू का असर लगातार तीखा होता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यही स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों सहित देश के करीब 30 इलाकों में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस अलर्ट में और क्या जानकारी दी गई है -

अगले 5 दिन रहेगा हीटवेव का असर
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, इसलिए लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
देश के 30 शहरों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, देश के सबसे गर्म इलाकों में उत्तर प्रदेश के कई शहर शामिल हैं। प्रयागराज करीब 44।6°C के साथ सबसे गर्म रहा, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। इसके अलावा वाराणसी, सुल्तानपुर और बांदा जैसे शहरों में भी तापमान 43 से 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लगातार बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
यूपी में इन शहरों में बढ़ा पारा
प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक गर्मी का असर तेज है। प्रयागराज के बाद वाराणसी (44।2°C) और सुल्तानपुर (43।8°C) में भी तेज गर्मी दर्ज की गई। आगरा, झांसी और बांदा में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जबकि लखनऊ में पारा 41।9°C तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जैसे इलाकों में गर्मी ने लोगों को खासा परेशान कर दिया है। वहीं मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में भी हालात मुश्किल बने हुए हैं। मौसम के रुख को देखते हुए 23 से 24 अप्रैल तक कानपुर, रायबरेली और इटावा जैसे जिलों में भी हीटवेव का असर बढ़ सकता है।
दिल्ली में भी बढ़ेगी गर्मी की मार
उत्तर भारत के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार से अगले चार दिन तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान करीब 42 से 44°C तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
रात में भी नहीं मिल रही राहत
अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म हो गई हैं। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद जैसे इलाकों में 'वार्म नाइट' की स्थिति बनी हुई है। रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के कारण लोगों को आराम नहीं मिल पा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह स्थिति बनी रह सकती है।
लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि ज्यादा तापमान के संपर्क में आने से डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), हीट एग्जॉशन (गर्मी से होने वाली थकावट) और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए नियमित रूप से पानी और ORS पीने की अपील की गई है। अगर किसी को चक्कर, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
