Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Mango Juice vs Aam Panna: आमरस या आम पन्ना: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए कौन सा ड्रिंक है बेहतर?
Mango Juice vs Aam Panna : गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार छा जाती है। आम को यूं ही 'फलों का राजा' नहीं कहा जाता, इसका स्वाद, खुशबू और पोषण सब कुछ लाजवाब है। आम से तरह-तरह के व्यंजन और ड्रिंक्स बनाए जाते हैं, जिनमें आमरस और आम पन्ना सबसे लोकप्रिय हैं। लेकिन सेहत के नजरिए से देखा जाए तो सवाल उठता है, गर्मियों में कौन-सा बेहतर है: आमरस या आम पन्ना?
डायटिशियन और न्यूट्रिशियन अंजली पाठक ने बताया कि आम से बनने वाले इन दोनों पेय पदार्थ में से गर्मी यानी लू से बचाने में और ठंडक देने के लिए दोनों में से क्या पीना चाहिए?

आमरस के फायदे
आमरस, पके हुए आम का गूदा होता है जिसे हल्का सा ब्लेंड कर तैयार किया जाता है। कई बार इसमें थोड़ा दूध, इलायची या केसर भी मिलाया जाता है। आमरस में विटामिन A, C, और ई भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और त्वचा को निखारता है। इसमें आयरन भी अच्छा-खासा होता है, जो खून की कमी दूर करने में मददगार है। आमरस तुरंत एनर्जी देने वाला पेय है, खासतौर पर जब शरीर गर्मी से थका हुआ महसूस करता है।
आमरस में सावधानी क्यों जरूरी है?
हालांकि आमरस स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा भी काफी अधिक होती है। अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो वजन बढ़ने और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए। इसके अलावा, पका आम शरीर में गर्मी भी पैदा कर सकता है, जो कुछ लोगों के लिए दिक्कत का कारण बन सकता है।
आम पन्ना के फायदे
आम पन्ना कच्चे आम से बनाया जाता है और इसमें पुदीना, काला नमक, जीरा पाउडर जैसी ठंडी और पाचनशक्ति बढ़ाने वाली चीजें मिलाई जाती हैं। आम पन्ना शरीर को ठंडक प्रदान करता है और लू से बचाता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। आम पन्ना पेट को भी ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
आम पन्ना में खास सावधानी
अगर आम पन्ना में चीनी अधिक डाली जाए तो इसके फायदे कम हो सकते हैं। कोशिश करें कि इसे कम मीठा बनाएं या गुड़ का इस्तेमाल करें, जिससे यह और भी हेल्दी हो जाएगा।
दोनों में से क्या पिएं?
सेहत के नजरिए से देखा जाए तो गर्मी के मौसम में आम पन्ना, आमरस की तुलना में बेहतर विकल्प है। यह शरीर को ठंडक देता है, लू से बचाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। हालांकि अगर आप सीमित मात्रा में बिना अतिरिक्त शक्कर डाले आमरस का सेवन करते हैं, तो वह भी आपको आवश्यक विटामिन्स और एनर्जी दे सकता है। लेकिन दिन की तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए आम पन्ना एक ज्यादा उपयुक्त और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
