Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अनशन पर बैठी आतिशी की तबियत बिगड़ी, शुगर हुआ 36, Blood Sugar गिरना कितना खतरनाक?
Aap Minister Atishi Hospitalized : अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का बीपी शुगर गिरने से तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। देर रात उनका ब्लड शुगर लेवल गिरकर 36 हो गया था। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।
उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर अभी स्थिर हैं। डॉक्टर के अनुसार अगर भूख हड़ताल जारी रही तो अतिशी का ब्लड में कीटोन लेवल बढ़ जाता है। उनका ब्लड प्रेशर भी गिरकर 125 से 56 पर पहुंच गया था।
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी है। वह पिछले पांच दिनों से पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठी थी।

आइए जानते है कि सामान्य ब्लड शुगर क्या होता है और कब ब्लड शुगर का लेवल लो हो जाता है और इसके खतरे क्या है?
सामान्य शुगर लेवल क्या होना चाहिए?
शरीर में फास्टिंग शुगर लेवल 60 mg /dL से 100mg/dL नॉर्मल होता है और खाने के दो घंटे बाद का ब्लड शुगर लेवल 120mg/dL से 140mg/dL के बीच नॉर्मल होता है। लेकिन यही शुगर लेवल अगर 70mg/dL के आस पास या नीचे जाने लगता है, तो इसे लो ब्लड शुगर लेवल माना जाता है। वहीं अगर ब्लड शुगर 300 mg/dL से ऊपर चला जाए तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है।
ब्लड शुगर गिरने पर दिखते हैं ये लक्षण?
जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है, तो इसे हाइपोग्लाइसीमिया या लो ब्लड शुगर कहते हैं। इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं, जैसे:
- हिलना या कांपना
- कमज़ोरी
- पसीना आना और ठंड लगना
- बहुत ज़्यादा भूख लगना
- सिर दर्द
- डिहाइड्रेशन
- त्वचा का रंग पीला हो जान
- होठों, जीभ या गालों में झुनझुनी या सुन्नपन होना
ब्लड शुगर गिरने पर हो सकती है ये समस्याएं
हाइपोग्लाइसीमिया यानी ब्लड शुगर लेवर गिरने पर झटके आना, जबड़े सख्त होना, कंफ्यूजन और कोमा का खतरा रहता है। यही इसलिए शुगर के मरीजों को नियमित शुगर की जांच करवानी चाहिए।
ये लक्षण दिखते ही करें ये काम
- चॉकलेट या कोई मीठी चीज खिलाएं।
- फ्रूट जूस पिलाएं।
- शहद चटाए
- सॉफ्ट ड्रिंक पिलाएं
- तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
