Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Retinal Detachment सर्जरी के लिए ब्रिटेन जाएंगे आप सांसद राघव चड्डा, ये हैं बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज
What is Retinal Detachment : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों आंखों से जुड़ी एक गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी सर्जरी के लिए वे ब्रिटेन जाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पॉलिटिशियन रेटिना डिटैचमेंट को रोकने के लिए विट्रोक्टोमी सर्जरी कराने वाले हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों से जुड़ी इस गंभीर स्थिति को रोकने के लिए जल्द से जल्द सर्जरी की जरूरत होती है। वरना मरीज की आंखों की रोशनी खोने का डर रहता है। ऐसे में राघव चड्ढा को ब्रिटेन में एक सीनियर आई एक्सपर्ट की निगरानी में यह सर्जरी कराने की सलाह दी गई हैं।

आइए जानते हैं क्या है रेटिना डिटैचमेंट और विट्रोक्टोमी सर्जरी क्या है?
रेटिनल डिटैचमेंट क्या है? (What is Retinal Detachment)
रेटिनल डिटैचमेंट आंखों से जुड़ी एक ऐसी कंडीशन है। जिसमें रेटिना अपने आस-पास के ऊतकों से अलग हो जाता है, तो इसे रेटिनल डिटेचमेंट कहते हैं। आसान शब्दों में जब आंखों का पर्दा फट जाता है और रेटिना तक खून नहीं पहुंच पाता है। इस स्थिति में आंखों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में अगर समय रहते ट्रीटमेंट नहीं लिया गया तो मरीज अपनी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो सकता है।
रेटिनल डिटैचमेंट के लक्षण ( Retinal Detachment Symptoms)
- धुंधला दिखाई देना
- मरीज को कुछ भी देखने पर तैरती हुई सी आकृतियां नजर आएंगी।
- प्रकाश के छोटे छोटे धब्बे दिखाई देना।
- फ़ोटोप्सिया यानी प्रकाश की चमक सी दिखाई देना
- धीरे-धीरे अंधेरा छाने लगेगा और फिर आप आंख की रोशनी खो सकते हैं।
रेटिनल डिटैचमेंट के वजह (Retinal Detachment Cause)
- रेटिनल डिटैचमेंट की पीछे सबसे कॉमन समस्या है आंखों की स्थिति के साथ डायबिटीज की समस्या जिसे डायबिटिक रेटिनोपैथी भी कहते हैं।
- रेटिनल डिटैचमेंट की समस्या बढ़ती उम्र में ज्यादा देखने को मिलती है।
- जिन लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी हो चुकी हैं। उन्हें भी ये समस्या हो सकती हैं।
- उम्र के साथ ही आंखों में मौजूद फ्लूड जिससे विट्रियस जेल कहा जाता है वो कम होने से भी रेटिना फट सकता है।
- किसी तरह की आंखों के आसपास इंजरी की वजह से।
- जिनकी पास की नजर कमजोर होती है उनके साथ भी यह समस्या हो सकती है।
विट्रोक्टोमी सर्जरी क्या है?
विट्रोक्टोमी एक प्रकार का आई सर्जिकल प्रक्रिया है। इसमें लैंस के पीछे के जेल को हटाने की एक प्रक्रिया है।
जिसका उपयोग आंख में कैविटी विट्रियस ह्यूमर जेल जमा नामक तरल पदार्थ को निकालने के लिए किया जाता है। जिन लोगों के डायबिटीज के वजह से रेटिनल डिटैचमेंट की समस्या हुई है उनके लिए इस सर्जरी का उपयोग किया जाता है। इसक अलावा जिन्हें चोट या दुघर्टना की वजह से आंख का पर्दा फट गया है। उनके लिए भी यह सर्जरी इस्तेमाल में ली जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications