Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
गर्मी से बचने के लिए आप भी घंटों पड़े रहते हैं AC के सामने, तो जान लें नुकसान
AC Side Effects: भीषण गर्मी से कई राज्यों में लोगों की हालत खराब हो रही हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए घंटों एसी के आगे पड़े रहते हैं। हालांकि आपको बता दें कि राहत के लिए ज्यादा एसी में रहना भी आपकी सेहत को खराब कर सकती हैं।
एसी में ज्यादा देर तक रहने से सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। आइए आज आपको बताते है कि एसी में ज्यादा देर रहने से आपके शरीर के साथ होता है?

डिहाइड्रेशन
एसी में ज्यादा देर तक रहने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, क्योंकि यह हमारे शरीर की नमी को सोख लेता है और इस वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है।
ड्राई स्किन
ज्यादा देर तक एसी में रहने से स्किन ड्राय हो जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।
नाक हो सकती है चॉक
ज्यादा देर तक एसी में रहने से गला सूखने लगता है और ठंडी हवा से आपकी नाक भी चॉक हो सकती है।
जोड़ों में दर्द
एसी में ज्यादा देर तक बैठने से आपके शरीर की मांसपेशियों में अकड़न आने लगती है। जोड़ों में दर्द और अन्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। जिन लोगों को पहले से सर्वाइकल, गठिया या कमरदर्द की समस्या है, उनके लिए परेशानी और बढ़ सकती है।
मोटापा
जी हां, एसी में रहने से आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं। दरअसल हमारे शरीर को एसी में रहने से कम्फर्ट की आदत हो जाती है। शरीर ज्यादा मेहनत नहीं करने से बचता है। इससे शरीर की कार्य क्षमता कम हो जाती है। मोटापा बढ़ने का रिस्क बढ़ जाता है।
क्या करें?
- एसी में सोने से पहले भरपूर पानी पिए और शरीर पर ऑयल या मॉइश्चराइजर लगाएं।
- धूप से आने के बाद सीधे AC वाले रूम में न जाए शरीर का टेम्परेचर नॉर्मल हो जाए, तब ही बाहर निकले।
- एसी चलाते समय तापमान 24 डिग्री तक रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications