Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'दबंग 2' एक्टर अच्युत पोतदार का किस वजह से हुआ निधन? आर्मी से बतौर कैप्टन रिटायर हुए थे एक्टर
Achyut Potdar Death Reason: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अच्युत पोतदार के निधन की खबरों ने सिनेमा जगत में मातम पसर गया है। 'दबंग 2' फेम एक्टर अच्युत पोतदार ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने अपनी सादगी और शानदार अदाकारी से फिल्मों और टीवी सीरियल्स में खास पहचान बनाई थी। खास बात यह है कि अच्युत पोद्दार फिल्मों में आने से पहले भारतीय सेना में बतौर कैप्टन सेवाएं दे चुके थे।
आर्मी की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल जीत लिए। आइए जानते हैं कि अच्युत के निधन की वजह क्या है और उनके जिंदगी के सफर पर एक नजर डालते हैं।

कैसे हुआ अच्युत पोतदार का निधन?
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अच्युत उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अच्युत की बीती रात अचानक से तबीयत खराब हो गई और बेहोश हो गए। एक्टर को आनन-फानन में ठाणे के जुपिटर अस्पताल ले जाया गया और इलाज चालू हुआ। डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अच्युत की बेटी अनुराधा ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि आज शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इंडियन आर्मी से बतौर कैप्टन रिटायर हुए अच्युत
अच्युत पोद्दार का जन्म 1946 में इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने इंदौर के डेली कॉलेज और इंदौर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे भारतीय सेना में शामिल हुए और बतौर कैप्टन अपनी सेवाएं दीं। आर्मी से रिटायर होने के बाद अच्युत पोद्दार ने बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया। अच्युत के निधन की खबर सुनते ही भारतीय सेना की ओर से भी उनकी आत्मा की शांति के लिए संदेश आए।
125 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अच्युत पोतदार ने आर्मी से रिटायर होने के बाद अपने दिल में दबी हुई ख्वाहिश को पूरा किया और एक्टिंग की दुनिया में आ गए। अच्युत ने करीब 125 से अधिक फिल्मों और 95 से अधिक टीवी सीरियल्स में काम किया है। अच्युत की उन फिल्मों की बात करें जिनसे उन्हें पहचान मिली तो वो हैं 'दबंग 2', 'रेस 2', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'तमाशा', 'बाजीराव मस्तानी', 'लवशुद्धा', 'गुंडे' और '3 इडियट्स'। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। उनकी सादगी, सहज अभिनय और दमदार डायलॉग डिलीवरी उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाती थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
