Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
एक्टर मोहनलाल वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में हुए भर्ती, जानें क्या है ये बीमारी?
Actor Mohanlal Hospitalized : साउथ के सुपरस्टार और मलयाली एक्टर मोहनलाल को अस्पताल में भर्ती में कराया गया है। दरअसल एक्टर को तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के चलते कोच्चि के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हुआ है। इसके अलावा एक्टर को 5 दिन के लिए पब्लिक प्लेस से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं कि आखिर ये वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होता क्या है और ये किस वजह से होता है?

वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन क्या है?
रेस्पिरेटरी इंफेक्शन सांस से संबंधी संक्रमण है। जो एक तरह का गंभीर इंफेक्शन है। इसमें पहले नाक प्रभावित होती है और फिर फेफड़े। यदि इंफेक्शन कंट्रोल में न आने पर यह पूरे रेस्पिरेटरी सिस्टम को अपनी गिरफ्त में ले लेता है। आमतौर पर यह इंफेक्शन वायरल से शुरू होता है। आपको बता दें कि रेस्पिरेटरी इंफेक्शन दो तरह के होते हैं अपर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन और लोअर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन।
ये लक्षण दिखाई देते हैं
इससे पीड़ित होने पर लक्षण देरी से नजर आते हैं। कई लक्षण नजर आते हैं जिसमें बंद नाक, छींक, गले में खराश, तेज बुखार, आंख आना, हल्का बुखार, नाक की ऊपरी त्वचा लॉक होना, सांस लेने में मुश्किल होना जैसे आदि लक्षण शामिल हैं। कुछ लोगों में सांस की बदबू, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में खुजली की शिकायत भी हो सकती है।
वजह
रेस्पिरेटरी इंफेक्शन एक दूसरे से फैलता है। फ्लू के अलावा प्रदूषण व धूल भी यह लोगों को संक्रमित करता है। हम जो भी सांस के माध्यम से लेते हैं, उनसे इसका खतरा रहता है। जब भी फ्लू हो तो बाहर जाने से बचें। यदि इंफेक्शन ठीक नहीं होता है तो तुरंत पल्मनरी विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। यह इंफेक्शन मुख्य रूप से बच्चों, सीनियर सिटीजन व उन लोगों के लिए जानलेवा होती है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
क्या है इलाज?
रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के लिए डॉक्टर आमतौर पर एंटीबायोटिक का कोर्स देते हैं। इसके अलावा इस समस्या में हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। खासकर विटामिन सी का सेवन करें जो आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करेगा। यह इंफेक्शन एक दूसरे में फैलता है। इसलिए जब भी पब्लिक प्लेस से आएं तो अपने हाथ धोएं। छींकते समय मुंह पर रुमाल या हाथ रखें। जब भी संक्रमित एरिया में जाएं तो चेहरे और आंख पर हाथ लगाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
